छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 15 प्रकोष्ठों के प्रभारी-संयोजक नियुक्त

BJP

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को और मजबूत करने और समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी ने 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों, संयोजकों और सह-संयोजकों की नई सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद प्रदेश मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने नियुक्तियों का आदेश जारी किया है।

इस संगठनात्मक बदलाव में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पार्टी ने पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू और पूर्व विधायक लाभचंद बाफना को सभी प्रकोष्ठों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों वरिष्ठ नेता अलग-अलग प्रकोष्ठों की गतिविधियों में समन्वय स्थापित करने और संगठन के निर्देशों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

देखें सूची

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now