फिर दिल्ली आ रहे हैं कॉकरोच, 5 सितंबर को इंडिया गेट में CJP का मार्च

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली में 5 सितंबर को युवा मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार जुलाई में हुए आंदोलन के दौरान युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। CJP की नेशनल वर्किंग कमेटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि यह मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर तक निकाला जाएगा। संगठन के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई NEET के मारे गए पीड़ितों और कथित पुलिस बर्बरता के शिकार लोगों के परिवार करेंगे। इसमें छात्रों और युवा संगठनों के शामिल होने की भी उम्मीद है।

बयान में CJP ने कहा कि केंद्र सरकार ने 25 जुलाई को भारत के युवाओं से किए गए वादों, खासकर छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने के आश्वासनों को पूरा नहीं किया। पार्टी ने सरकार पर लगातार देरी और टालमटोल का आरोप लगाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से फिर से लामबंद होने का फैसला लिया है।

नेशनल वर्किंग कमेटी ने इस बात पर भी संदेह जताया है कि क्या सरकार अपने वादों पर अमल करने का इरादा रखती है या नहीं। बयान में सुप्रीम कोर्ट में चल रही कार्यवाही का जिक्र करते हुए कहा गया कि 18 अगस्त को कोर्ट ने देश भर में दर्ज FIR की सूची मांगी थी ताकि उन पर एक साथ विचार किया जा सके। CJP का आरोप है कि सरकार ने इस मामले में अभी तक कोई स्पष्ट वादा नहीं किया है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now