केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे मंत्री

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप (Kedar Kashyap)के काफिले के साथ रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जगदलपुर-कोंडागांव मार्ग पर जूनवानी के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने मंत्री के वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर काफिले में चल रहे फॉलो वाहन से जा भिड़ा।

हादसा इतना जोरदार था कि फॉलो वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना में काफिले में तैनात 4 पुलिसकर्मी और अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप

राहत की बात यह रही कि वन मंत्री केदार कश्यप इस हादसे में सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे के बाद मंत्री अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों एवं अन्य घायलों का हाल जाना।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सामने से आए तेज रफ्तार वाहन की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ। पुलिस वाहन चालक और दुर्घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।

फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now