‘नक्सलवाद का दंश झेल चुके छत्तीसगढ़ के जख्मों पर नमक छिड़कना शर्मनाक’: नरेश गुप्ता

naxal

रायपुर। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के ‘वैचारिक नक्सलियों’ के समर्थन में दिए गए कथित बयान को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने चिदंबरम के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे नक्सली हिंसा का सबसे ज्यादा दंश झेल चुके छत्तीसगढ़ की जनता, आदिवासियों और शहीद सुरक्षाकर्मियों का अपमान बताया।

गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने दशकों तक नक्सली हिंसा का दर्द झेला है। नक्सली हमलों में निर्दोष आदिवासियों और आम नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के जवानों ने भी अपनी जान गंवाई। ऐसे में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का ‘वैचारिक नक्सलियों’ के समर्थन की बात करना प्रदेश के लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

नरेश गुप्ता ने पी. चिदंबरम के 2008 से 2012 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहने के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसी दौरान छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में नक्सली हिंसा बड़ी चुनौती बनी हुई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories