नई दिल्ली। कावेरी जल विवाद को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान डीएमके नेता और तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Udhayanidhi स्टालिन की अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कानूनी कार्रवाई की है है। तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) महिला मोर्चा की शिकायत के बाद तंजावुर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके चेन्नई स्थित आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विवाद तंजावुर में कावेरी जल संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ। मंच से बोलते समय कुछ समर्थकों ने अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन का नाम लेकर नारेबाजी की। आरोप है कि उदयनिधि ने कावेरी के पानी और तृषा के नाम को जोड़ते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने बाद में सफाई दी कि वे सिर्फ नदी के पानी की बात कर रहे थे, लेकिन उनके लहजे और इशारे पर तीखा विरोध हुआ।
टीवीके की तंजावुर मध्य जिला महिला मोर्चा की आयोजक एस. भैरवी ने तंजावुर ईस्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि उदयनिधि ने सार्वजनिक मंच से महिला अभिनेत्री के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।एमडीएमके के प्रधान सचिव और राज्यसभा सांसद दुरई वाइको ने इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि कावेरी, किसानों और जनहित के मुद्दों वाले मंच पर व्यक्तिगत या अपमानजनक टिप्पणियां नहीं होनी चाहिए। राजनीतिक संवाद की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।राष्ट्रीय महिला आयोग के दखल के बाद भी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।











