नेशनल ब्यूरो,नई दिल्ली। ओडिशा के राज्यसभा सांसद Debashish Samantaray ने सोमवार को बीजू जनता दल से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें पार्टी में लगातार अपमानित महसूस किया गया, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया।यह इस्तीफा बीजद के लिए बड़ा झटका है, जो 2024 के विधानसभा चुनाव में बुरी हार के बाद आंतरिक कलह और गुटबाजी से जूझ रही है। सामंतराय नवीन पटनायक के करीबी माने जाते थे। इसके पहले आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने बीजेपी ज्वाइन की थी।
समांतराय ने ने पत्र में लिखा कि मैंने हमेशा पार्टी के हित में खुद को समर्पित किया और वर्षों तक पूर्ण निष्ठा और समर्पण से काम किया। लेकिन हाल के समय में मुझे पार्टी में व्यवस्थित रूप से अपमानित किया गया और ऐसा लगता है कि पार्टी को मेरी सेवाओं की जरूरत नहीं है। इसलिए मैंने जनहित में यह कठिन निर्णय लिया है और आपसे मेरे इस्तीफे को स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।”
उन्होंने नवीन पटनायक को धन्यवाद देते हुए लिखा कि राज्यसभा के लिए मुझे नामित करने के लिए मैं हमेशा आपका ऋणी रहूंगा। मुझे अविवादित कटक जिले के लोगों की सेवा करने और ओडिशा के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का मौका देने के लिए मैं आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
सामंतराय तीसरे BJD राज्यसभा सांसद हैं जिन्होंने पार्टी छोड़ी है। इससे पहले ममता महांता और सुजीत कुमार इस्तीफा दे चुके हैं। चुनाव हार के बाद कई वरिष्ठ नेता पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं, जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद नेककांति भास्कर राव, पूर्व मंत्री लाल बिहारी हिमिरिका, चार बार के विधायक प्रफुल्ल कुमार मल्लिक और युवा नेता हरि शंकर राउत शामिल हैं।
इस्तीफे के बाद क्षेत्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सामंतराय जल्द ही सत्तारूढ़ BJP में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी दोनों पक्षों के बीच कोई आधिकारिक बातचीत सामने नहीं आई है। उनका राज्यसभा कार्यकाल 2030 तक है। अगर वे BJP जॉइन करते हैं तो ऊपरी सदन में BJP की ताकत बढ़ेगी।
देबाशीष सामंतराय कौन हैं?
- नित्यानंद सामंतराय (पूर्व कांग्रेस विधायक) के बेटे।
- 2000 में त्रितोल विधानसभा सीट से चुने गए।
- 2009 और 2014 में बाराबाती-कटक सीट से जीते।
- 2019 में कांग्रेस के मोहम्मद मोकीम से हारे।
- 2024 में नवीन पटनायक ने उन्हें राज्यसभा











