रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव (Arun Sao) ने इस बात की पुष्टि की है कि भाजपा की कार्यसमिति में बनिया जैन पार्टी वाली टिप्पणी उन्होंने की थी, लेकिन उनका आशय स्पष्ट था कि पार्टी को पहले इस रूप में जाना जाता था। अब ऐसा नहीं है। भाजपा की स्वीकार्यता व्यापक हो गई है।
अरुण साव ने द लेंस से चर्चा करते हुए कहा, ‘अपने भाषण में उन्होंने स्पष्ट किया था कि अब भाजपा की देश के 73 फीसदी हिस्सों में स्वीकार्यता है।
उल्लेखनीय है कि द लेंस ने गुरुवार को ‘BJP अब बनिया जैन पार्टी नहीं रही’, कार्यसमिति में मंत्री की टिप्पणी चर्चा में शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।

भाजपा कार्यसमिति की बुधवार को हुई बैठक में अरुण साव ने बीजेपी के बनिया जैन पार्टी वाली टिप्पणी की थी। टिप्पणी के बाद बैठक स्थल में तीखी प्रतिक्रिया होने लगी थी।
उस समुदाय के एक नेता ने नाम न छापने की आग्रह पर कहा कि हम वे लोग हैं जिन्होंने पार्टी की बुनियाद रखी थी। ऐसे में एक वरिष्ठ मंत्री की टिप्पणी पीणादायक है।
द लेंस ने इस समाचार को लेकर गुरुवार को ही श्री साव से संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन संपर्क नहीं हो पाया था। लेकिन, एक दिन बाद शुक्रवार को श्री साव ने इस बारे में साफगोई से कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी की थी लेकिन उनका आशय ऐसा नहीं था।
उन्होंने इस समाचार को लेकर भी टिप्पणी की कि यह समाचार ‘टार्गेटेड’ है।
यह भी पढ़ें: क्यों चर्चा में है इस वीआईपी जिले में भाजपा की हाइप्रोफाइल गुटबाजी?








