अब पूरी तरह पेड हो गई उज्‍जैन महाकाल की भस्‍म आरती

Ujjain Mahakal

लेंस डेस्‍क। उज्‍जैन महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती अब फ्री नहीं रही। मंदिर प्रशासन ने इसके नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब हर तरह की भस्‍म आरती पेड हो गई है।

पहले श्रद्धालु मंदिर के काउंटर पर जाकर एक दिन पहले मुफ्त में परमिशन ले लिया करते थे। कई भक्त तो सुबह-सुबह लंबी लाइन में लग जाते थे ताकि उन्हें आरती के दर्शन का मौका मिल सके। लेकिन अब यह व्यवस्था पूरी तरह बंद कर दी गई है।

नए नियम के अनुसार, तत्काल बुकिंग के लिए 200 रुपये प्रति व्यक्ति का शुल्क अनिवार्य कर दिया गया है। एडवांस बुकिंग की समय सीमा भी 3 महीने से घटाकर 1 महीना कर दी गई है।

भस्म आरती के अलावा संध्या आरती और शयन आरती के लिए भी अब 250 रुपये प्रति व्यक्ति ऑनलाइन बुकिंग चार्ज देना होगा। पहले कुल 1700 लोगों को भस्म आरती में शामिल होने की अनुमति मिलती थी, जिसमें से 300 लोगों को बिना किसी शुल्क के जगह दी जाती थी।

अब यह मुफ्त वाली सुविधा खत्म हो गई है। हर श्रद्धालु को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी और 200 रुपये का शुल्क देना होगा। नई व्यवस्था 9 अप्रैल से लागू हो चुकी है। भस्म आरती की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही की जा सकेगी।

बुकिंग हर दिन सुबह 8 बजे शुरू होती है (एक दिन पहले)। यह पूरी प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now