[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
VIT विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का शव कमरे में मिला, प्रबंधन के खिलाफ पहले ही गुस्से में थे छात्र
सचिन पायलट के सामने क्यों भिड़ गए कांग्रेसी?
भारत करेगा Commonwealth Games-2030 की मेजबानी, 20 साल बाद फिर मिला मौका
रेल कॉरीडोर : पुरानी लाइनों के वादों को भूल सरकार का खनिज परिवहन पर जोर
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने खुद बताया कहां हैं वो, तलाश में यूपी पुलिस की दो टीमें
दिल के अंदर घुसी गोली,अम्बेडकर अस्पताल की टीम ने सफलतापूर्वक निकाला
SIR में मसौदा सूचियों के प्रकाशन का समय बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट सहमत
स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी टली, पिता की तबीयत सुधरी, अफवाहों के बीच जानिए क्या है पूरा मामला?
CJI ने कहा- दिल्ली की खराब हवा में मेरा टहलना मुश्किल
कॉमेडियन कुणाल कामरा फिर विवादों में, इस बार टी-शर्ट बनी वजह
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
खेल

गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन से हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद किया क्लीन स्वीप

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: November 26, 2025 1:15 PM
Last updated: November 26, 2025 4:31 PM
Share
Ind Vs RSA Test
SHARE

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत को 408 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Ind Vs RSA Test) में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। यह उपलब्धि प्रोटियाज टीम ने 25 साल बाद हासिल की है। इससे पहले 2000 में साउथ अफ्रीका ने भारत को उसके घर में 2-0 से हराया था।

इससे पहले कोलकाता टेस्ट में अफ्रीकी टीम ने भारत को 30 रन से हराया था, और अब गुवाहाटी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम को रन के अंतर से उसकी सबसे बड़ी टेस्ट हार दे दी।

549 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया दूसरी पारी में पूरी तरह बिखर गई और सिर्फ 140 रन पर सिमट गई। रवींद्र जडेजा ने संघर्ष करते हुए सर्वाधिक 54 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से साइमन हार्मर ने गेंदबाजी में कहर बरपाते हुए 6 विकेट झटके।

पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 489 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत केवल 201 रन ही बना सका था। 288 रन से पिछड़ने के बाद दक्षिण चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260/5 पर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में भारत 140 रन ही बना सका।

साउथ अफ्रीका ने भारत को उसके घर में आखिरी बार साल 2000 में क्लीन स्वीप किया था।

अब 2025 में वही इतिहास फिर दोहराया गया है। यह जीत खास इसलिए भी है, क्योंकि भारतीय टीम घरेलू मैदानों पर दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में मानी जाती है।

पहले टेस्ट के दौरान भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को ‘बौना’ कह दिया था। इसके बाद यह सीरीज़ मैदान के बाहर भी काफी चर्चा में रही।

408 रन की यह हार, भारत की घरेलू मैदान पर सबसे बड़ी, और ओवरऑल टेस्ट इतिहास में रन के अंतर से अब तक की सबसे बड़ी हार है।

इससे पहले 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नागपुर में 342 रन से हराया था।

यह भी पढ़ें : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया, हार्मर रहे गेमचेंजर

TAGGED:Ind Vs RSA TestTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article मोदी की अपील 26 नवंबर को मनाए फर्स्ट टाइम वोटर दिवस
Next Article yashvant shina पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्‍हा ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल
Lens poster

Popular Posts

सेंसेक्‍स 75,000 का आंकड़ा छूने में नाकाम, ऐसे में क्‍या करें छोटे निवेशक

नई दिल्‍ली। शेयर बाजार में पिछले पांच महीने से जारी गिरावट से उबरने के मजबूत…

By The Lens Desk

राज्यसभा में मल्लिकार्जन खरगे, लोकसभा में राहुल ने ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार को घेरा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले,…

By आवेश तिवारी

इस सप्ताह सोने के कीमतों में रही 3,425 रुपये की गिरावट, चांदी भी लुढ़की

द लेंस डेस्क। gold silver cheap: इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में कमी…

By The Lens Desk

You Might Also Like

Phalodi road accident
छत्तीसगढ़

चुनाव याचिका पर भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, याचिका वापस लेने की अनुमति दी

By नितिन मिश्रा
Vinod Kumar Shukla
साहित्य-कला-संस्कृति

विनोद कुमार शुक्ल को अब लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

By Lens News Network
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, इधर तय समय से पहले केरल पहुंचा मानसून

By Amandeep Singh
weather alert
छत्तीसगढ़

देशभर में मानसून की मार,11 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, उत्तर भारत में बाढ़, उत्तराखंड में भूस्खलन

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?