[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
HPZ Token Crypto Investment Scam:  दो चीनी नागरिकों सहित 30 के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
बिहार

कर्पूरी ग्राम से पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद, खुद को बताया पिछड़े वर्ग से, निशाने पर रही महागठबंधन की सियायत

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 24, 2025 2:19 PM
Last updated: October 24, 2025 2:20 PM
Share
PM Modi Bihar rally
SHARE

समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली जनसभा की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से की। जहां उन्‍होंने खुद को, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को पिछड़े समुदाय से आने वाला बताकर लोगों से भावनात्मक जुड़ाव की कोशिश की।

मोदी ने कहा कि उन्हें कर्पूरी ग्राम में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से ही आज उनके जैसे, नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर जैसे लोग, जो गरीब और पिछड़े परिवारों से हैं, बड़े मंचों पर हैं।

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों और वंचितों को नए अवसर देने में अहम भूमिका निभाई। उनकी सरकार को कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का गौरव प्राप्त हुआ, जो सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों की सेवा को प्राथमिकता देती है। पक्के मकान, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज, शौचालय और नल से जल जैसी सुविधाएं गरीबों को सम्मानजनक जीवन देने का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय के रास्ते को सुशासन का आधार बनाया और दलितों, महादलितों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों के कल्याण को प्राथमिकता दी। उन्होंने सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण के फैसले को भी अपनी सरकार की उपलब्धि बताया।

मोदी ने छोटे किसानों के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले छोटे किसानों को सरकारी मदद या बैंक सुविधाएं नहीं मिलती थीं। लेकिन एनडीए सरकार ने बिहार के छोटे किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के तहत 28 हजार करोड़ रुपये जमा किए।

उन्होंने विपक्षी दलों राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार होती तो यह पैसा जनता तक नहीं पहुंचता। उन्होंने राजद और कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया और कहा कि ये दल बिहार के विकास के बजाय अपने परिवार के हितों को प्राथमिकता देते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि बिहार की जनता, जो आर्यभट्ट की धरती से है, इनके झूठे वादों को समझती है।

प्रधानमंत्री ने राजद शासनकाल की आलोचना करते हुए कहा कि उस दौरान हत्या, अपहरण और फिरौती जैसे अपराध आम थे, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं, युवाओं, दलितों और पिछड़ों को हुआ। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के शासन में नक्सलवाद भी बढ़ा, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।

उन्होंने 2014 के बाद अपनी सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए ने नक्सलवाद और माओवाद को कमजोर किया है और जल्द ही बिहार को इस आतंक से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने इसे अपनी गारंटी बताया।

TAGGED:Bihar assembly electionsNarendra ModiNDANitish KumarPM Modi Bihar rallyTop_News
Previous Article Ratan Lal Dangi DSP, SDOP, डिप्टी कलेक्टर, आरक्षक के खिलाफ तुरंत एफआईआर तो IPS को जांच की विशेष रियायत क्यों?
Next Article EXIT POLL बिहार का पुनर्जागरण: राजनीति नहीं, चेतना की जरूरत
Lens poster

Popular Posts

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से निधन

द लेंस डेस्क। गाना ‘कांटा लगा’ से चर्चा में आईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42…

By The Lens Desk

नया घर खरीदने का प्लान है ! जानिए क्या हुआ है बदलाव

लेंस डेस्क। अगर आप घर खरीदने का प्लान कर रहें है तो ये खबर आपके…

By पूनम ऋतु सेन

जनवरी में गरियाबंद में मारे गए 1 करोड़ के ईनामी चलपति की पत्नी आंध्रा में ढेर, 3 नक्सली मारे गए

बस्तर/सुकमा। छत्तीसगढ़- आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर ग्रे हाउंड जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी…

By Lens News

You Might Also Like

raipur rode accident
छत्तीसगढ़

तीन स्‍कूटी को टक्कर मारने वाली कार किसकी है?

By Lens News Network
Delhi car bomb blast
देश

दिल्‍ली कार धमाका: तीन डॉक्टरों सहित चार को छोड़ा, जांच अधिकारियों को नहीं मिले सबूत

By Lens News Network
Salman Khan
स्क्रीन

पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया

By आवेश तिवारी
Sardar Patel's 150th birth anniversary
देश

आज सरदार पटेल की 150वीं जयंती, पीएम मोदी का गुजरात के केवडिया से एकता का संदेश

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?