IIIT Raipur की 36 छात्राओं के AI से अश्लील फोटो बनाने वाला छात्र गिरफ्तार

IIIT Raipur

रायपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT Raipur) 36 छात्राओं की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कि AI की मदद से 1000 से ज्यादा अश्लील फोटो बनाने वाले एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मूलत: बिलासपुर के रहने वाले रहीम अदनान अली को पुलिस ने पकड़ा है।

रहीम ने AI टूल्स के माध्यम से IIIT रायपुर की छात्राओं का आपत्तिजनक फोटो तैयार की थी।

IIIT के प्रभारी कुलसचिव श्रीनिवास के.जी. ने राखी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राखी थाने में आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई थी।

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग के छात्र रहीम के लैपटॉप और मोबाइल में अश्लील फोटो मिली है। पुलिस ने आरोपी छात्र को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक रहीम ने कॉलेज इवेंट्स में लड़कियों की फोटो खींची थी। आरोपी का लैपटॉप और मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है।

एडिशनल एसपी दौलतराम पोर्ते ने कहा कि आरोपी कॉलेज इवेंट में क्लास और कॉलेज की छात्राओं की फोटो खींचता था। इन फोटो को उसने AI के माध्यम से अश्लील बनाया और कुछ दोस्तों को दिखाया।

ASP ने बताया कि दोस्तों के माध्यम से छात्राओं तक जानकारी पहुंची तो आरोपी छात्र की शिकायत प्रबंधन से की। प्रबंधन ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया, लेकिन पुलिस में जानकारी नहीं दी। मामला छात्राओं के बीच से मीडिया तक पहुंचा। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत की है। प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज किया।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now