सीएम का ऐलान – छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को समर्थन मूल्य पर धान खरीदेगी सरकार

Nepal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। धान बेचने के लिए किसानों को 31 अक्टूबर तक पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान की खरीदी शुरू होगी। किसानों से एक एक दाना धान खरीदी जाएगी। कोई भी ऐसा किसान नहीं बचेगा, जिससे धान की खरीदी नहीं की जाएगी।

किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए एग्रिस्टैग पोर्टल में 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों को एक यूनिक फॉर्मर आईडी मिलेगी। इस बार किसान उसी आईडी से अपनी धान बेच सकेंगे।

एग्रिस्टैक पोर्टल पर 21 लाख 47 हज़ार किसानों ने पंजीयन कराया है। एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। किसान इस टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जीएसटी में सुधार से व्यापारियों काे मिलेगी बड़ी राहत : सीएम साय

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now