[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में कोरबा कलेक्टर की सराहना…फिर क्या हुआ? जानिए यहां
तालिबानी विदेश मंत्री का ताजमहल का दौरा रद्द, महिला पत्रकारों को दूसरी प्रेस कांफ्रेंस में आमंत्रण
बंगाल में एक और मेडिकल छात्रा से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार, 2 फरार, राजनीतिक बवाल तेज
‘बिजली’ की मौत के बाद वंतारा ले जाने के फैसले पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के निजी सहायक ने मनाया सड़क पर अपनी पत्नी का बर्थडे, FIR दर्ज
केरल में आईटी प्रोफेशनल ने किया सुसाइड, इंस्टा पोस्ट में आरएसएस के कई सदस्यों पर यौन शोषण का आरोप
काबुल एयरपोर्ट पर हमले के जवाब में पाकिस्तान पर अफगान तालिबान की बड़ी कार्रवाई
तालिबानी विदेश मंत्री के दौरे को लेकर संभल सांसद बर्क ने CM योगी से पूछे सवाल
ऑनलाइन सट्टेबाजी में कांग्रेस विधायक पर शिकंजा, 150 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
सबरीमाला सोना गबन मामला: मंदिर के नौ अधिकारियों पर कार्रवाई
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

खंडवा में आदिवासी महिला के साथ गैंग रेप, बर्बरता की हदें पार, गुप्तांग से बाहर निकल आया आंत

Lens News
Last updated: May 27, 2025 10:48 am
Lens News
ByLens News
Follow:
Share
GANG RAPE
GANG RAPE
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

द लेंस डेस्क| मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र में एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ हुई सामूहिक बलात्कार ( GANG RAPE )और हत्या की घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस जघन्य अपराध ने 2012 के दिल्ली निर्भया कांड की भयावह यादें ताजा कर दी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई क्रूरता की हदें इंसानियत को शर्मसार करने वाली हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन स्थानीय समुदाय और विपक्षी दलों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

खबर में खास
कब हुई वारदातपोस्टमार्टम की भयावह सच्चाईपुलिस की कार्रवाईसामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया

कब हुई वारदात

यह दिल दहलाने वाली घटना 23 मई 2025 की रात को खालवा तहसील के रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। पीड़िता दो बच्चों की मां थी और कोरकू आदिवासी समुदाय से थी और एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। पुलिस के अनुसार वह अपने परिचित हरि पालवी (40) के साथ थी। समारोह के बाद एक अन्य महिला को उसके घर छोड़ने गई और फिर हरि के घर पहुंची जहां दूसरा आरोपी सुनील धुर्वे (35) भी आ गया। दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद उन्होंने ऐसी बर्बरता की कि महिला की छोटी आंत (लगभग 176 सेमी) उसके गुप्तांग से बाहर निकल आई। गुप्तांगों पर गंभीर चोटें और बहुत मात्रा में खून बह जाने के कारण शनिवार 24 मई को दोपहर करीब 2:30 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम की भयावह सच्चाई

रविवार, 25 मई को खंडवा जिला अस्पताल में फोरेंसिक विशेषज्ञों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट ने इस अपराध की क्रूरता को और उजागर किया। फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सीमा सूटे ने मीडिया को बताया, “महिला के गुप्तांग से 176 सेमी से अधिक आंत बाहर निकली थी। गुप्तांगों पर गंभीर चोटें थीं, जो संभवतः किसी भारी वस्तु या शारीरिक हमले से हुईं।” कुछ सूत्रों ने दावा किया कि आरोपियों ने कोई नुकीली वस्तु या सरिया इस्तेमाल किया, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। मृत्यु का कारण अत्यधिक रक्तस्राव और सदमा बताया गया। डॉ. सूटे ने कहा कि ऐसी दरिंदगी उन्होंने अपने करियर में पहले कभी नहीं देखी।

पुलिस की कार्रवाई

खंडवा पुलिस ने दोनों आरोपियों, हरि और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 66 (मृत्यु का कारण), 70(1) (सामूहिक बलात्कार), और 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार तक रिमांड पर लिया गया है और घटनास्थल से खून से सनी चारपाई और बेड रोल बरामद करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने बर्बरता के विवरण, जैसे गुप्तांगों की चोट और आंतों के बाहर निकलने पर चुप्पी साध रखी है जिससे कई सवाल उठ रहे हैं।

सामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस घटना ने आदिवासी समुदाय और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पैदा किया है। कोरकू आदिवासी समाज सुधार संगठन ने 48 घंटे में सख्त कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे “जंगलराज” करार देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से जवाबदेही और फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन की मांग की है। कांग्रेस ने तीन सदस्यीय जांच दल बनाया है जिसमें शोभा ओझा, विजयलक्ष्मी साधौ, और झूमा सोलंकी शामिल हैं, ये दल पीड़िता के परिवार से मिलकर रिपोर्ट तैयार करेगा। कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया और जीतू पटवारी ने भी बीजेपी सरकार पर महिला सुरक्षा में नाकामी का आरोप लगाया है।

TAGGED:GANG RAPEHUMANITY DIEDKHANDWA NEWSMADHYPRADESH NEWSTop_News
Previous Article Mumbai Rain मुंबई में भारी बारिश से त्राहिमाम, रनवे पर घंटों खड़े जहाज, यात्रियों को निकलना हुआ मुहाल
Next Article पंचकूला में एक परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर दी जान, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार
Lens poster

Popular Posts

Aghan foreign minister visit: government regressive face exposed

The adhocism and politicization of foreign policy evident in the government’s current tenure is damaging…

By Editorial Board

विदेश सचिव विक्रम मिस्री पर सोशल मीडिया ट्रोलिंग के खिलाफ एकजुट हुआ देश

आईएएस आईपीएस एसोसिएशन ने की निंदा, अखिलेश ने केंद्र सरकार से किये सवाल नई दिल्ली।…

By Lens News

सामूहिक चेतना पर दाग

23 साल पहले 28 फरवरी 2002 को गुजरात दंगों के दौरान गुलबर्गा सोसाइटी पर हमला…

By Editorial Board

You Might Also Like

अन्‍य राज्‍य

उत्तराखंड में फिर बादल फटा, इस बार थराली में तबाही, दो लापता, एक की मौत की खबर

By अरुण पांडेय
Raghu Thakur
छत्तीसगढ़

…तो घुसपैठियों को बाहर निकालने में लगेंगे 700 साल : रघु ठाकुर

By दानिश अनवर
briefing on Operation Sindoor
देश

भारत ने कहा – पाक को जवाब दिया जा रहा है, सियालकोट एयरबेस तबाह, पाक की गतिविधियां तनाव बढ़ा रहीं

By Lens News
Adani Group
देश

अदालत ने अडानी से कहा – आपको अपनी बदनामी का खुद भी यकीन नहीं है

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?