रायपुर के 4 स्कूलों का होगा युक्तियुक्तकरण, कलेक्टर बोले– दावा आपत्ति के लिए खुले हैं दरवाजे

June 6, 2025 11:48 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत काउंसलिंग की जा रही है। हाइकोर्ट ने भी निर्देश दिया है कि शिक्षकों से दावा आपत्ति की जाए। युक्तियुक्तकरण के तहत रायपुर जिले के 4 स्कूल मर्ज किए जाएंगे। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि प्रदेश के 241 स्कूलों का समायोजन किया जा रहा है। इसमें 4 स्कूल रायपुर जिले के है। इनमें 3 रायपुर शहर और एक अभनपुर क्षेत्र के स्कूल शामिल हैं। दावा आपत्ति के लिए अधिकारियों के दरवाजे खुले हुए हैं।

युक्तियुक्तिकरण को लेकर रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता ली। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में काम छात्र हैं उनका समायोजन किया गया है।अतिशेष शिक्षकों का पुनः समायोजन किया जा रहा है। इससे टीसी प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी और पढ़ाई में गुणवत्ता और निरंतर बनी रहेगी।प्रदेश के 241 स्कूलों का समायोजन किया जा रहा है जिसमें 4 स्कूल रायपुर जिले के है। इनमें 3 रायपुर शहर और एक अभनपुर क्षेत्र के स्कूल शामिल हैं। 4 स्कूल समायोजित करने के बाद जिले में 1033 स्कूल की व्यवस्था दिखेगी। 

उन्होंने दावा आपत्ति को लेकर कहा कि आपत्ति पर तत्काल निराकरण किया गया है।समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों के दरवाजे खुले हैं। काउंसलिंग का पर्याप्त समय दिया गया है। आपत्तियों को भी निराकृत किया गया है। विद्यालयों को लेकर भी अगर कोई इनपुट है तो उसे दिए जा सकते हैं। काउंसलिंग का पर्याप्त समय दिया गया है आपत्तियों को भी निराकृत किया गया है। जहां कन्फ्यूजन वाली स्थिति है उसे क्लियर किया जा रहा है।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories