नई दिल्ली। JNU student union elections: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वामपंथी गठबंधन ने चारों प्रमुख पदों पर कब्जा जमा लिया। अध्यक्ष पद के लिए अदिति मिश्रा विजेता बनीं। उपाध्यक्ष की कुर्सी गोपिका के नाम रही। महासचिव का पद सुनील यादव ने हासिल किया। संयुक्त सचिव के रूप में दानिश ने सफलता पाई। इन सभी स्थानों पर वामपंथी गठबंधन के प्रतिनिधियों ने मजबूत प्रदर्शन दिखाया।

वामपंथी गठबंधन समावेशी, पहुंच योग्य और लोकतांत्रिक जेएनयू को बनाए रखने के मुद्दे पर चुनाव लड रहा था, जबकि एबीवीपी ने प्रदर्शन और राष्ट्रवाद के आधार पर छात्रों को आकर्षित करने की कोशिश की। पिछले चुनाव में एबीवीपी ने दस साल बाद केंद्रीय पैनल में संयुक्त सचिव पद जीतकर जोरदार वापसी की थी। लेकिन नए परिणामों से साफ है कि जेएनयू में वामपंथी छात्रों के मजबूत आधार को तोडना अभी मुश्किल बना हुआ है।
मतगणना के दौरान झड़प
मतगणना के दौरान कुछ तनाव पैदा हो गया। वामपंथी गठबंधन के कुछ लोगों के बीच मतगणना स्थल के निकट हल्की नोकझोंक हुई। परिसर सुरक्षा कर्मी फौरन पहुंचे और स्थिति संभाल ली। सूत्रों के अनुसार यह विवाद समूह के अंदर किसी असहमति से उपजा प्रतीत होता है, पर यह ज्यादा समय तक नहीं चला।
किसको कितने मिले वोट
अध्यक्ष
आदिति मिश्रा (वामपंथ): 1861 वोट
विकास पटेल (एबीवीपी): 1447 वोट
आदिति 414 वोटों से आगे
उपाध्यक्ष
के गोपिका (वामपंथ): 2966 वोट
तान्या कुमारी (एबीवीपी): 1730 वोट
के गोपिका 1236 वोटों से आगे
सचिव
सुनील यादव (वामपंथ): 1915 वोट
राजेश्वर कांत दुबे (एबीवीपी): 1841 वोट
सुनील 74 वोटों से आगे
संयुक्त सचिव
दानिश अली (वामपंथ): 1991 वोट
अनुज दमारा (एबीवीपी): 1762 वोट
दानिश 229 वोटों से आगे

