[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

आदिवासी महिलाओं से 120 करोड़ की ठगी पर नेशनल ट्राइबल कमीशन ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: November 6, 2025 7:36 PM
Last updated: November 6, 2025 7:42 PM
Share
National Tribal Commission
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फ्लोरा मैक्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्जी कंपनी द्वारा हज़ारों आदिवासी महिलाओं से की गई करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (National Tribal Commision) ने सख़्त रुख अपनाया है।

आयोग ने राज्य सरकार को 30 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। आयोग ने मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ को 4 नवंबर को यह आदेश भेजा है।

यह मामला पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर की दर्ज कराई गई शिकायत के बाद आयोग के संज्ञान में आया था। आयोग के अध्यक्ष डॉ. अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर 2025 को सुनवाई हुई।

इस सुनवाई में मुख्य सचिव को तलब किया गया था। मुख्य सचिव की तरफ से बिलासपुर कमिश्नर सुनील कुमार जैन सुनवाई में शामिल हुए। सेहत खराब होने की वजह से भाजपा नेता श्री कंवर सुनवाई में नहीं पहुंच पाए।

सुनवाई में यह स्पष्ट हुआ कि कंपनी ने ग्रामीण आजीविका मिशन के नाम पर महिलाओं को झूठे सपने दिखाकर 40,000 से अधिक महिलाओं से प्रति महिला 30,000 से 30,000 रुपये तक की वसूली की। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 120 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

आयोग ने अपने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि यह केवल एक आर्थिक घोटाला नहीं, बल्कि आदिवासी महिलाओं के विश्वास और गरिमा पर सीधा प्रहार है।

आयोग ने सभी आरोपियों की संपत्ति की जांच कर अवैध संपत्ति जब्त करने, पीड़ित महिलाओं को तत्काल राहत और मुआवजा देने, जांच एजेंसियों द्वारा दायर चालान और सभी प्रमाणों की प्रमाणित प्रति आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

आयोग ने इस मामले की अंतिम जांच रिपोर्ट और अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा 30 दिनों में आयोग को प्रस्तुत करने को कहा है।

आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने महिलाओं को ‘आजीविका मिशन में रोजगार देने’ और ‘लाभकारी योजनाओं में भागीदारी’ का झांसा देकर रकम वसूली, लेकिन कुछ ही समय बाद कार्यालय बंद कर अधिकारी फरार हो गए।

राज्य पुलिस ने इस घोटाले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन मुख्य आरोपी शामिल हैं, जिन्होंने पूरे नेटवर्क का संचालन किया।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने कहा है कि यह मामला ‘गंभीर वित्तीय अपराध’ के साथ-साथ ‘अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक शोषण’ का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें : इधर कोरबा कलेक्टर की तारीफ, उधर अजीत वसंत पर आरोपों की वजह से ST आयोग में मुख्य सचिव को तलब होने वाली नोटिस वायरल

TAGGED:ChhattisgarhLatest_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Amar Agrawal बड़े रेल हादसे के दो दिन बाद घायलों से मिलने पहुंचे अमर अग्रवाल, AAP नेता का तंज, ‘…जल्दी जाग गए विधायक जी’
Next Article CPI Maoist माओवादियों के पूर्वी रीजनल ब्यूरो का बयान – सरेंडर को बताया पलायनवाद, युद्धविराम की आलोचना
Lens poster

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में म्यूल अकाउंट्स धारकों पर कार्रवाई, 100 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ रुपए होल्ड

रायपुर। रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत म्यूल अकाउंट धारकों पर बड़ी कार्रवाई…

By नितिन मिश्रा

गिनती से सामने आ सकता है नया जातीय इतिहास

राज्य का आधार संख्या है। संख्या के बिना उसका काम नहीं चलता है। कोई चीज…

By Editorial Board

22 अप्रैल के बाद से लगातार अस्थिर पाकिस्तानी शेयर बाजार, तनाव ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

द लेंस डेस्क। pakistani stock market crash पाकिस्तान का शेयर बाजार पिछले कुछ हफ्तों से…

By Amandeep Singh

You Might Also Like

Abusive words for PM Modi
देश

वोटर अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी के लिए अपशब्‍द पर घमासान

By आवेश तिवारी
Rawatpura Medical Collage
छत्तीसगढ़

CBI को रावतपुरा सरकार समेत 29 आरोपियों की तलाश, मेडिकल कॉलेज मान्यता मामले में कोर्ट ने 6 आरोपियों को भेजा जेल

By Lens News
Dalit girl gang rape
अन्‍य राज्‍य

मथुरा : दलि‍त बच्‍ची से सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में पुलिस खाली हाथ, जानिए कहां पहुंची जांच

By Lens News Network
Putin On India and Modi
दुनिया

भारत-रूस दोस्ती और वैश्विक मुद्दों पर पुतिन का बयान, कहा- अमेरिका भारत और चीन को धमकाना बंद करे

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?