[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

बिलासपुर ट्रेन हादसा : लोको पायलट पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज, 5 विभागों की शुरूआती रिपोर्ट आयी सामने

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 6, 2025 12:30 PM
Last updated: November 6, 2025 12:30 PM
Share
Bilaspur Train Accident
Bilaspur Train Accident
SHARE

Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 4 नवंबर को हुए भयानक रेल हादसे ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गतौरा से बिलासपुर जा रही मेमू ट्रेन लालखदान इलाके में एक मालगाड़ी से जोरदार टक्कर मार बैठी। इस दुर्घटना में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। अब लोको पायलट के खिलाफ पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पांच विभागों की शुरुआती जांच की रिपोर्ट सामने आयी है इस रिपोर्ट में लाल सिग्नल तोड़ना और तेज रफ्तार ही हादसे की मुख्य वजह बने।

खबर में खास
तेज स्पीड और सिग्नल की गलती, क्या हुआ था?सिग्नल सिस्टम में खामीस्टेशन मास्टर की रिपोर्ट पर एफआईआरसाइट पर 40 मिनट की जांच, 19 अफसरों को नोटिस

तेज स्पीड और सिग्नल की गलती, क्या हुआ था?

जांच रिपोर्ट के अनुसार, मेमू ट्रेन उस वक्त 76 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। हादसे वाली जगह पर एक घुमावदार रास्ता था, जहां सिग्नल रेड होने के बावजूद ड्राइवर विद्या सागर ने ट्रेन नहीं रोकी। रेलवे की भाषा में इसे ‘सिग्नल पास्ड एट डेंजर’ कहते हैं यानी खतरे के सिग्नल को नजरअंदाज करना। आशंका है कि ड्राइवर ने गलती से दूसरी लाइन का सिग्नल देख लिया और ट्रेन को तेजी से आगे बढ़ा दिया। मालगाड़ी को देखते ही ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। विद्या सागर को महज एक महीने पहले ही प्रमोशन मिला था और उन्हें पैसेंजर ट्रेन की जिम्मेदारी सौंपी गई। पहले वे मालगाड़ी चलाते थे इसलिए पैसेंजर ट्रेन की स्पीड का सही अंदाजा न लगा पाए। महिला सहायक लोको पायलट रश्मि राज भी घायल हैं और उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिग्नल सिस्टम में खामी

रिपोर्ट में एक बड़ी कमी सामने आई है – इस रूट पर पहले दो लाइनें थीं, लेकिन अब चार हो गई हैं। नतीजा? सिग्नल की संख्या चार से बढ़कर 16 हो गई। इतने सारे सिग्नल देखकर चालकों को भ्रम होता रहता है। एलएआरएसए (लोकोमोटिव एसोसिएशन) ने पहले ही रेल प्रबंधन को लिखित शिकायत की थी। उन्होंने मांग की थी कि सिग्नल की जानकारी सीधे ट्रेन के केबिन में दिखाई जाए। लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि कम अनुभव और सिग्नल जजमेंट की गलती से ये हादसा हुआ।

स्टेशन मास्टर की रिपोर्ट पर एफआईआर

तोरवा थाने में स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई। इसमें सिर्फ ‘ट्रेन चालक’ का जिक्र है, नाम नहीं। चूंकि विद्या सागर की मौत हो चुकी है इसलिए जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने मीडिया को बताया ‘हादसे में लापरवाही साफ दिख रही है। पूरी तफ्तीश के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।’

साइट पर 40 मिनट की जांच, 19 अफसरों को नोटिस

हादसे के दूसरे दिन, 5 नवंबर को दक्षिण पूर्वी सर्किल के रेलवे सेफ्टी कमिश्नर बीके मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। दोपहर 12 बजे लालखदान पहुंचकर उन्होंने 140 से 200 मीटर के इलाके में पटरी की बारीकी से जांच की। दुर्घटनाग्रस्त कोच के अंदर भी गए और हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद डीआरएम राजमल खोईवाल और अन्य अफसरों के साथ ट्रॉली से बिलासपुर लौटे।सीआरएस ने अब 19 अधिकारियों और कर्मचारियों को 6 नवंबर सुबह डीआरएम ऑफिस बुलाया है। उन्हें जरूरी कागजात लेकर पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया। पूरी रिपोर्ट जल्द ही आएगी।

TAGGED:Bilaspur train accidentChhattisgarhLatest_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article PM Modi Chat with Indian Women Cricket Team पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात, पूछीं मजेदार बात, पढ़ें ‘क्या जवाब दिया खिलाड़ियों ने’
Next Article CJI Gavai सीजेआई गवई ने कहा- ‘कोर्ट न्याय का मंदिर बने, लग्जरी होटल नहीं’
Lens poster

Popular Posts

आतंक के खिलाफ सभी दल सरकार के साथ, इधर पाकिस्‍तान ने स्थगित किया शिमला समझौता, वाघा बॉर्डर भी बंद

लेंस नेशनल ब्‍यूरो। नई दिल्‍ली पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिल्ली में संसद भवन में…

By Lens News

चीफ जस्टिस गवई ने कॉलेजियम में बैठ भांजे को बनवा दिया जज, भड़के पूर्व जज अभय ओका

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली अपने भांजे को हाईकोर्ट का जज बनाने पर चीफ जस्टिस ऑफ…

By आवेश तिवारी

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, 33 साल तक की रामलला की सेवा

अयोध्या। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार को 85 वर्ष की…

By The Lens Desk

You Might Also Like

Retail Inflation
अर्थ

रिटेल महंगाई दर 2% से नीचे, सरकार ने कहा- खाद्य सामग्री के दामों में गिरावट बड़ी वजह

By Lens News
Akash Rao Girpunje
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात, निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे

By Lens News
fir on Anjana
देश

टीवी डिबेट के दौरान वाल्मीकि पर टिप्पणी को लेकर पत्रकार अंजना ओम कश्यप और अरुण पुरी पर मुकदमा

By आवेश तिवारी
naxal encounter:
छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में ढेर सबसे बड़े नेता बसवराजु का शव गांव वाले लेकर जाएंगे, शव हेलीकॉप्टर से नारायणपुर लाया गया

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?