[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

सीजेआई गवई ने कहा- ‘कोर्ट न्याय का मंदिर बने, लग्जरी होटल नहीं’

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 6, 2025 12:58 PM
Last updated: November 6, 2025 12:58 PM
Share
CJI Gavai
CJI Gavai
SHARE

मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार को नई बॉम्बे हाईकोर्ट बिल्डिंग की नींव रखी गई। इस मौके पर भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई (CJI Gavai) ने साफ लफ्जों में कहा कि यह इमारत फिजूलखर्ची की मिसाल न बने। उन्होंने कहा, ‘ यह न्याय का मंदिर होना चाहिए, कोई सेवन स्टार होटल की तरह नहीं।’ सीजेआई ने लोकतंत्र के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए निर्माण की योजना बनाने पर जोर दिया।

खबर में खास
पुरानी इमारत का ऐतिहासिक महत्वन्याय, विधायिका और कार्यपालिका का संतुलन

कार्यक्रम के दौरान सीजेआई गवई ने वकीलों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायपालिका अब पुराने जमाने की तरह राजशाही का प्रतीक नहीं रही। ‘न्यायाधीशों की नियुक्ति आम लोगों की सेवा के लिए होती है, न कि रईसों की तरह रहने के लिए।’ उन्होंने अखबारों में छपी खबरों का जिक्र करते हुए चिंता जताई कि नई बिल्डिंग में दो जजों के लिए अलग-अलग लिफ्ट जैसी महंगी सुविधाएं क्यों?

उनका मानना है कि पैसे की बर्बादी से बचना जरूरी है।सीजेआई ने यह भी याद दिलाया कि कोर्ट हाउस का असली मकसद वकीलों और जजों की सुविधा ही नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों की जरूरतें पूरी करना है जो न्याय की उम्मीद लेकर आते हैं। ‘ हम जजों की सोच से ज्यादा, आम नागरिकों की भावनाओं को प्राथमिकता दें।’ यह कहते हुए उन्होंने मुंबई की इस यात्रा को अपनी आखिरी यात्रा बताया।

दरअसल, 14 मई 2025 को पद संभालने वाले सीजेआई गवई 24 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा ‘महाराष्ट्र मेरी जन्मभूमि है। बॉम्बे हाईकोर्ट में सेवा करने के बाद अब पूरे देश के लिए सर्वश्रेष्ठ कोर्ट बिल्डिंग की नींव रखकर विदा हो रहा हूं। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’

पुरानी इमारत का ऐतिहासिक महत्व

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने बताया कि मुंबई का मौजूदा बॉम्बे हाईकोर्ट भवन 1862 से खड़ा है और देश के कई बड़े ऐतिहासिक फैसलों का गवाह रहा है। ‘यह पुरानी इमारत नई बिल्डिंग की तरह ही मजबूत और लोकतांत्रिक होनी चाहिए, साम्राज्यवादी नहीं।’ सीएम ने वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर से अपील की कि डिजाइन में भव्यता तो हो, लेकिन फिजूलखर्ची न हो।

दिलचस्प बात यह है कि पुराने भवन का निर्माण मात्र 16,000 रुपये में हुआ था और बजट में 300 रुपये की बचत भी हुई थी। सीएम ने नई परियोजना को इसी सादगी का प्रतीक बनाने की बात कही।

न्याय, विधायिका और कार्यपालिका का संतुलन

सीजेआई गवई ने अपने भाषण के अंत में कहा कि न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका तीनों को संविधान के दायरे में रहकर समाज को न्याय दें। ‘ये तीनों पहिए एक साथ चलें, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।’ कार्यक्रम में बॉम्बे हाईकोर्ट के जज, वकील और सरकारी अधिकारी मौजूद थे।

TAGGED:CJI GAVAITop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Bilaspur Train Accident बिलासपुर ट्रेन हादसा : लोको पायलट पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज, 5 विभागों की शुरूआती रिपोर्ट आयी सामने
Next Article National Health Emergency देश में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट से नेशनल हेल्थ इमरजेंसी लागू करने की मांग
Lens poster

Popular Posts

यौन उत्पीड़न करने वाले प्रोफेसर पर कार्रवाई न होने से नाराज छात्रा ने की खुदकुशी, 8 विपक्षी दल 17 जुलाई को करेंगे ‘ओडिशा बंद’

भुवनेश्वर। ओडिशा के फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज की 22 वर्षीय बी.एड छात्रा की सोमवार रात…

By पूनम ऋतु सेन

Gaza : A wake up call for global conscience

The IPC report on Gaza has reiterated something known and denied for more than a…

By Editorial Board

सेहतमंद समाज में बोलने की आजादी का सम्मान होना चाहिए- सुको, कथित विवादित रील मामले में इमरान प्रतापगढ़ी को राहत

नई दिल्ली। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को सुप्रीम कोर्ट से सुप्रीम राहत मिली…

By नितिन मिश्रा

You Might Also Like

Chhattisgarh land price
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से जमीन की सरकारी गाइडलाइन दरों में बदलाव

By Lens News
छत्तीसगढ़

अब महिला आयोग अध्यक्ष के PA का सदस्यों पर आरोप, कहा – तीनों सदस्य दे रहे झूठे इल्जाम से फंसाने की धमकी

By पूनम ऋतु सेन
देश

वक्‍फ बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, जानिए कांग्रेस की क्‍या है तैयारी

By The Lens Desk
देश

ब्रिटिश हथियार डीलर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?