[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

महिला प्रताड़ना का आरोप झेल रहे IPS डांगी पुलिस अकादमी से हटाए गए, PHQ अटैच, अजय यादव होंगे नए डायरेक्टर

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: November 6, 2025 11:51 PM
Last updated: November 6, 2025 11:51 PM
Share
Ratan Lal Dangi
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी के डायरेक्टर IPS रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। गृह विभाग ने उन्हें उनके पद से हटा दिया है और पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अटैच कर दिया गया है।

उनकी जगह 2004 बैच के IPS अजय यादव को पुलिस अकादमी चंदखुरी का नया डायरेक्टर बनाया गया है। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने गुरुवार को यह आदेश निकाला है।

मिली जानकारी  के अनुसार, SI की पत्नी ने पुलिस मुख्यालय में रतनलाल डांगी के खिलाफ 15 अक्टूबर 2025 को डीजीपी से शिकायत कराई थी।

महिला ने आरोप लगाया कि 2017 में कोरबा में एसपी रहने के दौरान उनकी डांगी से पहचान हुई थी, जो बाद में सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में बदल गई।

शिकायत में कहा गया है कि दंतेवाड़ा, राजनांदगांव और सरगुजा में पदस्थ रहने के दौरान भी डांगी लगातार संपर्क में रहते थे और उन्हें परेशान करते थे।

महिला ने आरोप लगाया कि बिलासपुर आईजी रहते हुए डांगी ने उन्हें अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले में बुलाने की कोशिश की, और मना करने पर तबादले की धमकी दी।

चंदखुरी पुलिस अकादमी में तबादले के बाद भी, वह वीडियो कॉल पर सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक बात करने का दबाव डालते थे।

महिला का दावा है कि उसके पास कई डिजिटल साक्ष्य और वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग हैं।

महिला के आरोपों का आईजी डांगी ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। उन्होंने द लेंस से बताया था कि शिकायतकर्ता महिला मुझे ब्लैकमेल कर रही है। मैंने पहले ही वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी शिकायत की थी।

उन्होंने कहा कि महिला उन्हें बदनाम करने और पैसे की मांग के लिए यह सब कर रही है। डांगी का कहना है कि महिला पहले भी विवादों और धोखाधड़ी मामलों में शामिल रही है।

इस मामले की जांच आईजी आनंद छाबड़ा कर रहे हैं। जांच दल में महिला अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।  14 दिन की प्रारंभिक जांच और इंटरनल रिपोर्ट के आधार पर ही गृह विभाग ने यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें : DSP, SDOP, डिप्टी कलेक्टर, आरक्षक के खिलाफ तुरंत एफआईआर तो IPS को जांच की विशेष रियायत क्यों?

TAGGED:ChhattisgarhRatan Lal DangiTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article QS Asia University Rankings 2026 रैंकिंग में क्यों पीछे हैं भारतीय संस्थान
Next Article नहीं रहीं खूबसूरत आवाज और शानदार अभिनय करने वाली सुलक्षणा
Lens poster

Popular Posts

इंडिगो बर्बाद हो रहा और हमारे पास विकल्प नहीं है

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली भारतीय हवाई अड्डों पर इंडिगो की 2,100 से ज़्यादा उड़ानें रद्द…

By आवेश तिवारी

EVM पर सवाल, श्रीनेत ने कहा– लोकतंत्र में चुनाव का बहिष्कार क्यों करेंगे?

रायपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका में एक…

By नितिन मिश्रा

तमिलनाडु सरकार बनाम राज्यपाल: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

द लेंस डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार और राज्यपाल आरएन रवि के बीच लंबे…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

LWE
छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने बस्तर में फिर की दो ग्रामीणों की हत्या

By बप्पी राय
'Einstein visa’ Controversy
दुनिया

‘Einstein visa’ Controversy : क्या मेलानिया ट्रम्प को मिला फायदा ?

By The Lens Desk
Weather changed in the state
छत्तीसगढ़

8 मई तक प्रदेश में बदला मौसम, उत्तरी क्षेत्रों में ज्यादा नुकसान  

By The Lens Desk
Radhika Yadav
देश

राधिका यादव हत्याकांड : 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए पिता

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?