[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

रैंकिंग में क्यों पीछे हैं भारतीय संस्थान

Editorial Board
Editorial Board
Published: November 6, 2025 9:12 PM
Last updated: November 6, 2025 9:12 PM
Share
QS Asia University Rankings 2026
SHARE

उच्च शिक्षण संस्थानों का विभिन्न पैमानों के आधार पर आकलन करने वाली प्रतिष्ठित क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2026 में भारत के सात संस्थान शीर्ष सौ में शामिल जरूर हैं, लेकिन उनकी रैंकिंग में आई गिरावट चिंता का कारण होना चाहिए।

गजब यह है कि सरकार इसी बात पर अपनी पीठ ठोंक रही है कि 2016 के बाद से अब तक भारत के 137 और संस्थान रैकिंग में शामिल हो चुके हैं और अब उसके 294 संस्थान क्यूएस एशिया रैंकिंग में शामिल हैं।

लंदन स्थित क्वाक्वरेली साइमंड्स (क्यूएस) हर साल वैश्विक और एशिया के स्तर पर यूनिवर्सिटी की इस तरह की रैंकिंग जारी करती है, जिससे उच्च शिक्षण संस्थानों की दशा और दिशा का पता चलता है। यह सचमुच दयनीय स्थिति है कि भारत के शीर्ष दस संस्थानों में से एक भी वैश्विक तो छोड़ें एशिया के शीर्ष पचास संस्थानों तक में कहीं नहीं है।

आईआईटी दिल्ली पिछली बार एशिया रैंकिंग में 44 वें स्थान पर था, लेकिन इस बार वह 15 अंक नीचे गिर कर 59 वें स्थान पर पहुंच गया है! इससे भी बुरी स्थिति बॉम्बे आईआईटी की है, जो 48 वें स्थान से नीचे गिर कर 71 वें स्थान पर पहुंच गया है।

यही हाल बाकी आईआईटी का है और जब देश के इन शीर्ष प्रौद्योगिकी संस्थानों का यह हाल है, तो दूसरे संस्थानों के बारे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। वास्तविकता यह है कि 140 करोड़ के देश में आज एक भी ऐसा उच्च शिक्षण संस्थान या यूनिवर्सिटी नहीं है, जिसे वैश्विक रैकिंग के शीर्ष सौ में जगह मिल सके।

हमारे जैसी आबादी वाली दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की तो बात ही छोड़ दें, सिंगापुर, मलयेशिया और दक्षिण कोरिया जैसे देश भी हमसे उच्च शिक्षण और प्रौद्योगिकी संस्थानों की गुणवत्ता के मामले में बहुत आगे हैं। यह विडंबना ही है कि शिक्षण संस्थानों की इस दुर्दशा पर न तो संसद में और न ही उसके बाहर गंभीरता से कोई चर्चा होती दिखती है।

राजनीतिक वर्ग से इतर बौद्धिक और अकादमिक जगत में भी यह चिंता गंभीरता से दिखाई नहीं देती कि हमारे संस्थान आखिर वैश्विक स्तर का शोध क्यों नहीं प्रस्तुत कर पा रहे हैं। इसके उलट हाल यह है कि कुछ समय पूर्व हिमाचल के मंडी स्थित आईआईटी के निदेशक का एक निहायत ही विज्ञान और तर्क विरोधी बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने मांसाहार को पहाडी क्षेत्र में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं का कारण बताया था।

वह दृश्य भी लोग नहीं भूले होंगे, जब देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान के पहियों के नीचे नींबू और मिर्च रखते नजर आए थे।

जब पौराणिक कथाओं और मिथकों को इतिहास बताया जा रहा हो, तो विकास के सिद्धांत पर गंभीर चर्चा की गुंजाइश वैसे भी कम हो जाती है। इसी का नतीजा है कि डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत को पाठ्यक्रम से बाहर कर दिया जाता है।

ढांचागत सुविधाओं की तो बात ही छोड़ दें। हाल यह है कि हमारे आईआईटी शिक्षक- विद्यार्थी अनुपात के मामले में एमआईटी या हार्वर्ड जैसे संस्थानों के आगे कहीं नहीं टिकते।

प्रधानमंत्री मोदी और समूची भाजपा भारत के विश्व गुरु बनने का दावा करती है, लेकिन उन्हें यह याद दिलाने की जरूरत है कि अकादमिक मामले में पूरी स्वायत्तता और वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाए बिना भारत को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वह जगह नहीं मिल सकती, जिसका वह हकदार है।

TAGGED:EditorialQS Asia University Rankings 2026
Previous Article JNU student union elections JNU में लाल-लाल लहराया, छात्र संघ चुनाव में चारों पदों पर  यूनाइटेड लेफ्ट  की जीत, अदिति मिश्रा अध्‍यक्ष
Next Article Ratan Lal Dangi महिला प्रताड़ना का आरोप झेल रहे IPS डांगी पुलिस अकादमी से हटाए गए, PHQ अटैच, अजय यादव होंगे नए डायरेक्टर
Lens poster

Popular Posts

समाजवादी आंदोलन की एक प्रेरक शख्सियत को अलविदा, लैला फर्नांडिस का निधन

द लेंस डेस्क। भारतीय राजनीति और समाजवादी आंदोलन से जुड़ी एक प्रख्यात शख्सियत, लैला कबीर…

By Amandeep Singh

उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव 9 सितंबर को, जानिए पूरा कार्यक्रम

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली चुनाव आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि उपराष्ट्रपति पद के…

By आवेश तिवारी

25 अधिकारी कर्मचारी बर्खास्तगी के बाद आज 16,000 NHM कर्मचारी देंगे सामूहिक इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16,000 कर्मचारी, प्रदेश के सभी…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

लेंस संपादकीय

महाराष्ट्र के 39 लाख मतदाता!

By The Lens Desk
Salwa Judum
लेंस संपादकीय

सलवा जुडूम को भाजपा का समर्थन दुर्भाग्यपूर्ण

By Editorial Board
DG-IG Conference
लेंस संपादकीय

डीजीपी सम्मेलनः जन आंदोलनों पर नजर

By Editorial Board
judiciary
English

Fix your moral compass first

By Editorial Board

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?