साहित्यकार विनोद शुक्ल का स्वास्थ्य स्थिर, टेस्ट के कुछ सैंपल मुंबई भेजे गए

December 4, 2025 10:59 PM

भारत के मशहूर साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल (vinod kumar shukla) 2 दिसंबर की शाम से रायपुर AIIMS के मेडिकल ICU में भर्ती है, उन्हें सांस लेने में शिकायत बनी हुई थी। श्री शुक्ल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहें है पहले भी उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से वे पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आए थे लेकिन उन्हें फिर से सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें तुरंत रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था फिलहाल उनकी देखरेख कर रहे एक चिकित्सक के मुताबिक कुछ समय से उन्हें सांस में तकलीफ थी और अभी वे चिकित्सकों की गहन देखरेख में है।

4 दिसंबर तक मिली जानकारी के अनुसार श्री शुक्ल पहले से ठीक हैं। खाना कम खा रहे हैं। 3 दिसंबर की रात टेस्ट लिया गया है, छाती का CT scan और ब्लड के कुछ टेस्ट के सैंपल मुंबई भेजे गये हैं, उनकी रिपोर्ट तीन दिन बाद में आएंगी फिलहाल डाक्टरों की देखरेख में स्वास्थ्य सुधार के प्रयास किये जा रहें हैं।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories