सीएम साय ने बादाम का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

June 5, 2025 8:07 PM

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के संबलपुर में हाई स्कूल मैदान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बादाम का पौधा लगाया।

इस अवसर पर सीएम साय ने कहा कि यह अभियान सिर्फ पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति आभार और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मां के नाम पर पेड़ लगाने से उससे भावनात्मक लगाव बढ़ता है, जिससे उसकी देखभाल भी पूरे दिल से की जाती है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में शामिल होने और अपनी मां या पूज्य देवी-देवता के नाम पर कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ को हरा-भरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल पर्यावरण जागरूकता के साथ सामाजिक और भावनात्मक मूल्यों को जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है। कार्यक्रम में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रमदेव उसेंडी, विधायक श्री आशाराम नेताम सहित कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साह के साथ पौधरोपण में हिस्सा लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now