जनसंपर्क के नए डायरेक्टर बने आशीष टिकरिया

Ashish Tikariha

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2021 बैच के आईएएस आशीष कुमार टिकरिया (Ashish Tikariha) को जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आशीष कुमार टिकरिया वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत हैं। अब उनके मौजूदा दायित्वों के साथ संचालक, जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा आशीष कुमार टिकरिया को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now