ट्रंप ने नेतन्याहू को गाली देते हुए क्यों कहा कि तुम पागल हो चुके हो

trump netanyahu meeting

नेशनल ब्यूरो,नई दिल्ली। सोमवार को इजरायल के लेबनान में बढ़ते हमलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Trump ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जमकर फटकार लगाई। इस कॉल में जमकर गाली-गलौज भी हुई। दो अमेरिकी अधिकारियों और एक अन्य सूत्र ने न्यूज आउटलेट एक्सियस को इसकी पुष्टि की। सोमवार को ही ईरान ने इजरायल के लेबनान में कार्रवाई के विरोध में अमेरिका के साथ चल रही बातचीत छोड़ने की धमकी दी थी। कॉल के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू को पागल बताया और उन पर कृतघ्नता का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने बेरूत पर हमला करने की इजरायल की योजना पर ब्रेक लगाने को कहा।

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा अगर तुम बेरूत की राजधानी पर बमबारी करते हो तो इजरायल और भी ज्यादा दुनिया से अलग-थलग पड़ जाएगा।दो सूत्रों ने बताया कि ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने ही नेतन्याहू को जेल जाने से बचाया है उन्होंने नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मुकदमे के दौरान उनके समर्थन का जिक्र भी फोनकॉल के दौरान किया।

ट्रंप ने नेतन्याहू को कहा कि “तुम पागल हो। अगर मैं न होता तो तुम आज जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूँ। अब सब तुमसे नफरत करते हैं। इसकी वजह से सब इजरायल से नफरत कर रहे हैं।” दूसरे सूत्र ने बताया कि ट्रंप बहुत गुस्से में थे और एक बार चिल्लाकर बोले: “तुम क्या बेवकूफी कर रहे हो?” अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ट्रंप को यह मालूम था कि हिजबुल्लाह इजरायल पर हमला कर रहा है और इजरायल को खुद को बचाना चाहिए, लेकिन हाल के दिनों में नेतन्याहू की बढ़ती कार्रवाई को उन्होंने अनुपात से बाहर माना।

इजरायल ने लेबनान के दक्षिणी हिस्से में जमीन पर कार्रवाई बढ़ा दी है।एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ट्रंप लेबनान में इतने सारे नागरिकों की मौत और एक हिजबुल्लाह कमांडर को मारने के लिए पूरे भवनों को गिराने पर नाराज थे।इजरायली अधिकारी ने एक्सियस को बताया कि अब इजरायल बेरूत में हिजबुल्लाह के टारगेट पर हमला करने की योजना से पीछे हट गया है। ट्रंप और नेतन्याहू के बीच पहले भी कई तनावपूर्ण कॉल हो चुकी हैं, लेकिन दोनों ईरान और अन्य मुद्दों पर करीब से समन्वय करते रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद यह नेतन्याहू के साथ उनकी सबसे खराब कॉल्स में से एक थी।

ट्रंप का गुस्सा इसलिए था क्योंकि नेतन्याहू की लेबनान में बढ़ी कार्रवाई उनकी ईरान के साथ चल रही बातचीत को बर्बाद कर रही थी।कॉल के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि ईरान के साथ बातचीत “तेज गति से जारी है।”कॉल के बाद नेतन्याहू ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने ट्रंप से कहा था अगर हिजबुल्लाह इजरायल पर हमले नहीं रोकता तो हम बेरूत में टारगेट्स पर हमला करेंगे। फिलहाल हम दक्षिणी लेबनान में अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे। अमेरिकी सूत्र का दावा है कि वास्तव में ट्रंप ने कॉल में नेतन्याहू को पूरी तरह दबा दिया। नेतन्याहू ने कहा, “ठीक है, ठीक है, बस सब कुछ संभाल लो।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now