राहुल, प्रियंका, दिग्विजय से क्या बात कर रहे हैं बृजमोहन?

February 3, 2026 6:06 PM
Rahul Gandhi

नई दिल्ली। संसद परिसर में रायपुर के भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और लोकसभा में कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी के साथ नजर आए।

इस छोटी सी मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने साझा की है।

इस तस्वीर में एक और शख्स नजर आ रहे हैं और वे हैं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े पूर्व सांसद सहस्त्रबुद्धे।

अमूमन संसद परिसर में सत्र के दौरान सदन के भीतर जाते हुए या बाहर निकलते हुए विभिन्न दलों के सांसदों के बीच दुआ सलाम बहुत आम है। मगर, ऐसे समय जब राहुल गांधी सदन के भीतर मोदी सरकार पर हमलावर हैं और लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर उनके संबोधन को लेकर सत्ता पक्ष के साथ उनका अभूतपूर्व टकराव चल रहा है। इस तस्वीर को लेकर थोड़ी उत्सकुता तो बनती है।

इस तस्वीर को साझा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार शकील अख्तर ने सोशल मीडिया की अपनी पोस्ट में लिखा –

‘दिग्विजय ने कहा क्या राहुल से? दिग्विजय ने कहा मैं रिटायर हो रहा हूं। और एक इंस्टिट्यूट खोलने की सोच रहा हूं। इसमें सभी विचारधाराओं के बारे में पढ़ाया जाएगा। राहुल ने पूछा – कौन कौन सी? दिग्विजय ने कहा – ओबवियसली कांग्रेस की मगर लेफ्ट की और आरएसएस की भी। राहुल ने कहा – नहीं नहीं, हमारी और आरएसएस की विचारधारा बिल्कुल अलग है। दिग्विजय ने कहा – बिल्कुल सही। मगर मैं लोगों को आरएसएस की असली विचारधारा बताऊंंगा जिससे वह उसे समझ सकें। यह सारी बातें आरएसएस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सहस्त्र बुद्धे की मौजूदगी में हुईं।’

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now