समिक भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, जानिए उनके बारे में

West Bengal BJP President

कोलकाता। कोलकाता। पश्चिम बंगाल के 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। समिक भट्टाचार्य बिना किसी विरोध के इस पद पर नियुक्त हुए हैं। यह जिम्मेदारी उन्हें तब मिली है, जब पार्टी को राज्य में लगातार चुनौतियों का सामना कर रही है। 2021 के विधानसभा चुनाव में हार, 2023 के पंचायत चुनावों में खराब प्रदर्शन और 2024 के लोकसभा चुनावों में नतीजे मनमाफिक नहीं रहे।  

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद को पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्‍त किया गया था। आज एक कार्यक्रम में रविशंकर प्रसाद ने समिक भट्टाचार्य के नाम की घोषणा की। राज्‍य में अब तक प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार थे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भट्टाचार्य ने टीएमसी सरकार हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी शासन में बंगाल की संस्कृति, विविधता और विरासत को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव को पार्टी के लिए निर्णायक बताया और कहा कि बंगाल की जनता भ्रष्ट और कुशासित टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

RSS से बीजेपी तक का सफर

1970 के दशक में समिक भट्टाचार्य का राजनीतिक जीवन का सफर शुरू किया। वह हावड़ा के मंदिरतला में RSS की शाखाओं में शामिल हुए। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) से जुड़े। तीन दशकों के अपने सफर में वह प्रदेश महासचिव, उपाध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता की जिम्‍मेदारी निभा चुके हैं। भट्टाचार्य ने 2014 में बसीरहाट दक्षिण सीट से उपचुनाव जीतकर वह विधानसभा पहुंचे। 2016 के विधानसभा चुनाव में वह हार गए। इसके अलावा 2006 में श्यामपुकुर विधानसभा और 2014 में बसीरहाट लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories