वोट अधिकार यात्रा के दौरान राजनांदगांव में पायलट की हुंकार, कहा – भाजपा से मिला हुआ है चुनाव आयोग

राजनांदगांव। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने आज राजनांदगांव में कहा कि चुनाव आयोग भाजपा से मिला हुआ है और वो लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहा है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान का तहत वोट अधिकार यात्रा का समापन दुर्ग में हुआ। राजनांदगांव से यात्रा दुर्ग पहुंची और दुर्ग में ही बाइक रैली के साथ यात्रा का समापन किया गया।

यात्रा समापन से पहले राजनांदगांव में सभा में केन्द्र की मोदी सरकार को वोट चोर बताते हुए पायलट ने कहा कि चुनाव आयोग अपना काम करना छोड़ भाजपा के लिए काम कर रहा है।

राजनांदगांव के जयस्तंभ चौक में वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा के तीसरे दिन कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी अब जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और राज्य में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी।

पायलट जब भाषण दे रहे थे उसी दौरान मस्जिद से अजान की आवाज आई और फिर पायलट कुछ देर मौन रहे।

सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग अब देश के लिए नहीं बल्कि भाजपा के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से लोगों का नाम कटता रहा पर इसका जवाब निर्वाचन आयोग ने नहीं दिया, उल्टे भाजपा इस पर बोलते रही।

इस यात्रा का दौरान टी एस सिंहदेव सचिन पायलट की कार चलाते नजर आए।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, राजनांदगांव जिले के विधायकों सहित कांग्रेसजन बडी़ संख्या में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रायगढ़ से शुरु, हस्ताक्षर अभियान और वोटर अधिकार यात्रा जनसभा हुई

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories