राजधानी में शादी समारोह में भाजपा नेत्री की फायरिंग का VIDEO वायरल

Firing at wedding ceremony

रायपुर। राजधानी रायपुर में शादी समारोह के दौरान कथित फायरिंग (Firing at wedding ceremony) का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में एक दंपति कथित तौर पर बंदूक से हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। मामला भाजपा से जुड़े नेताओं और एक शासकीय कर्मचारी से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह मामला अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह के करीबी माने जाने वाले ऋतुपर्ण सिंह और उनकी पत्नी मोनिका सिंह से जुड़ा हुआ है। मोनिका सिंह भाजपा नेत्री होने के साथ मंडी सदस्य भी बताई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि रायपुर में आयोजित एक पारिवारिक शादी समारोह के दौरान दोनों ने कथित तौर पर हर्ष फायरिंग की। वायरल वीडियो में एक ही हथियार से अलग-अलग लोगों के फायरिंग करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ऋतुपर्ण सिंह बिलासपुर में चतुर्थ श्रेणी शासकीय कर्मचारी हैं।

घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन अब तक इस मामले में पुलिस कार्रवाई की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर कमिश्नर सिस्टम को लेकर उठाए जा रहे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर में लागू पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब राजधानी में कमिश्नर सिस्टम लागू है, तब भी खुलेआम हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

सोशल मीडिया पर कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि यदि आम नागरिक ऐसा करता तो क्या अब तक कार्रवाई नहीं हो चुकी होती?

हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और घटना को लेकर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories