इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक, परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर वायरल

रायपुर | रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक का मामला सामने आया है। बी.एससी. द्वितीय वर्ष के Entomology विषय का प्रश्नपत्र आज परीक्षा से पहले ही व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गया, जिससे छात्रों में भारी नाराजगी है। NSUI ने परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि विश्वविद्यालय में पैसे लेकर प्रश्नपत्र बेचे गए हैं।
नोट – ये प्रारंभिक जानकारी है, खबर अपडेट हो रही है ।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now