उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

March 9, 2025 1:16 PM

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को आज तड़के सुबह सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। 73 वर्षीय उपराष्ट्रपति को रात करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। उनकी देखरेख AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की निगरानी में हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धनखड़ की हालत फिलहाल स्थिर है और उनकी स्थिति पर नजर रखने के लिए डॉक्टरों की एक टीम तैनात की गई है। प्रारंभिक जांच में सीने में दर्द की वजह का पता लगाने के लिए कई टेस्ट किए जा रहे हैं।

उपराष्ट्रपति भवन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन उनकी सेहत में सुधार के संकेत मिले हैं। इस घटना के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सुबह AIIMS का दौरा किया और उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राजनीतिक हलकों में उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now