राहुल गांधी पर हमलों को लेकर TS Singhdeo का भाजपा पर निशाना, बोले- ‘फूट डालो और राज करो’ की पुरानी राजनीति

TS Singhdeo

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता TS Singhdeo ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए भाजपा पर ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

सिंहदेव ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘फूट डालो और राज करो’ यह भाजपा की पुरानी रणनीति है, जो उन्होंने आकाओं से सीखा है।

उन्होंने आगे लिखा, ‘भारत में एकजुट विपक्ष ने भाजपा को 240 सीटों पर सिमटकर उसके ‘400 पार’ के सपने को चकनाचूर कर दिया। राहुल गांधी जी विपक्ष के नेता के रूप में एनडीए सरकार को जवाबदेह ठहराने वाली सबसे सशक्त आवाज बने हुए हैं।’

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, ‘नीट से लेकर सीबीएसई तक, लद्दाख से लेकर अंडमान और निकोबार तक, एपस्टीन से लेकर अडानी तक, राहुल गांधी ही हैं जिन्होंने मोदी सरकार को लगातार जांच के दायरे में रखा है और हर आम नागरिक की आवाज बुलंद की है।’

टीएस सिंहदेव ने लिखा, ‘पिछले एक दशक से राहुल गांधी के खिलाफ लगातार राजनीतिक हमले किए जा रहे हैं, लेकिन इन प्रयासों का उल्टा असर हुआ है और इससे राहुल गांधी और मजबूत होकर उभरे हैं।’

कांग्रेस नेता सिंहदेव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि वे लगातार केंद्र सरकार को जवाबदेह ठहराने का काम कर रहे हैं।

टीएस सिंहदेव की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कांग्रेस और भाजपा के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर राजनीतिक टकराव लगातार तेज बना हुआ है। कांग्रेस जहां राहुल गांधी को सरकार के खिलाफ सबसे मुखर विपक्षी नेता के रूप में पेश कर रही है, वहीं भाजपा लगातार उनके बयानों और राजनीतिक रुख को निशाने पर लेती रही है।

सिंहदेव की इस पोस्ट को कांग्रेस समर्थकों के बीच व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है और इसे विपक्षी एकजुटता तथा राहुल गांधी के समर्थन में दिए गए एक राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में राहुल और कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now