इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में राहुल और कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर

INDIA

नई दिल्ली। दिल्ली में आज विपक्षी INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक से ठीक पहले सड़कों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में राहुल गांधी के नेतृत्व पर गठबंधन के ही नेताओं के पुराने बयानों को दिखाकर विपक्षी एकजुटता पर तीखा तंज कसा गया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दिल्ली में रातों रात यह पोस्टर किसने लगाए? लेकिन शक की सुई बीजेपी की ओर जा रही है।

पोस्टरों में लिखा है: “इंडिया अलायन्स वाले जो आपस में लड़ रहे हैं, वो साथ क्या लड़ेंगे।” इनमें विभिन्न नेताओं के पुराने बयान छापे गए हैं।

कुछ प्रमुख बयान पोस्टरों में:

  • पिनाराई विजयन (केरल के पूर्व CM): “राहुल गांधी एक राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, लेकिन फिर भी उनमें इतनी भी समझ नहीं है जितनी कांग्रेस के एक आम स्थानीय कार्यकर्ता में होती है।”
  • उदयनिधि स्टालिन (DMK): “20 साल से ज्यादा समय तक कांग्रेस हमारी पीठ पर बैठकर आगे बढ़ती रही और आज उन्होंने हमारी ही पीठ में छुरा घोंप दिया।”
  • अरविंद केजरीवाल (AAP): “गलती से भी कांग्रेस को वोट मत देना।”
  • भगवंत मान (पंजाब CM): “दिल्ली और पंजाब में मांएं अपने बच्चों को एक छोटी सी कहानी सुनाती हैं- एक थी कांग्रेस।”
  • ममता बनर्जी (TMC):
    ◦ “अगर कांग्रेस INDIA गठबंधन को नहीं चला सकती, तो मैं इसे चला सकती हूं।”
    ◦ “कांग्रेस अपनी विश्वनीयता खो रही है। हम कांग्रेस पर निर्भर नहीं रह सकते।”‘

यह स्पष्ट है कि इन नेताओं ने जिनके पोस्टर लगाए गए हैं ज्यादातर बयान चुनावी राजनीति के क्रम में दिए है। राहुल गांधी ने भी आम आदमी पार्टी और टीएमसी के साथ साथ केरल में वाम दलों पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें बीजेपी को मजबूत करने वाला बताया था जिसकी स्वाभाविक प्रतिक्रिया हुई।

ये पोस्टर दिल्ली के कई चौराहों और जगहों पर लगाए गए हैं। बैठक में कई विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल होने वाले हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now