रायपुर एयरपोर्ट में दर्दनाक हादसा: 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

Raipur Airport

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट (Raipur Airport) में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में सीलिंग पर काम कर रहा एक मजदूर अचानक करीब 30 फीट से अधिक ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में बड़ी संख्या में यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर सीलिंग पर मरम्मत और मेंटेनेंस का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे आ गिरा।

मजदूर के गिरते ही एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों और सेफ्टी उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट परिसर में इन दिनों मरम्मत और निर्माण से जुड़े कई काम चल रहे हैं। ऐसे में व्यस्त सार्वजनिक क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now