Trade Deal पर राहुल गांधी के मोदी से पांच सवाल

February 15, 2026 9:59 PM

नई दिल्ली। ट्रेड डील (Trade Deal) पर मचे बवाल के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच सवाल पूछे हैं उन्होंने कहा है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील के नाम पर हम भारत के किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री से कुछ आसान सवाल पूछना चाहता हूं।

राहुल ने पूछा है कि ड्राइड डिस्टलरीज ग्रेन को निर्यार करने का वास्तव में क्या मतलब है? क्या इसका मतलब यह है कि भारतीय मवेशियों को जेनेटिकली मोडिफाइड अमेरिकी मक्का से बने डिस्टलरीज चारे खिलाए जाएंगे? क्या इससे हमारे दूध उत्पाद प्रभावी रूप से अमेरिकी कृषि उद्योग पर निर्भर नहीं हो जाएंगे?

राहुल कहते हैं कि अगर हम जीएम सोया तेल के आयात की अनुमति देते हैं, तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और देशभर के हमारे सोया किसानों का क्या होगा? वे एक और कीमतों का झटका कैसे झेल पाएंगे? राहुल का सवाल है कि जब आप ट्रेड डील में अतिरिक्त उत्पाद कहते हैं तो उसमें क्या-क्या शामिल है? क्या यह समय के साथ दाल और अन्य फसलों को अमेरिकी आयात के लिए खोलने के दबाव का संकेत है?

राहुल ने यह भी पूछा है कि अव्यापारिक बाधाएं हटाने का क्या मतलब है? क्या भविष्य में भारत पर GM फसलों पर अपने रुख को ढीला करने,खरीदी को कमजोर करने या MSP और बोनस को कम करने का दबाव डाला जाए। राहुल कहते हैं कि एक बार यह दरवाज़ा खुल गया, तो हर साल इसे और ज़्यादा खुलने से हम कैसे रोकेंगे? क्या इसकी रोकथाम होगी, या हर बार सौदे में धीरे-धीरे और भी फसलों को मेज़ पर रख दिया जाएगा? किसानों को ये सफ़ाई तो मिलनी ही चाहिए।

राहुल कहते हैं कि यह सिर्फ आज की बात नहीं है। ये भविष्य की भी बात है क्या हम किसी दूसरे देश को भारत की कृषि उद्योग पर लंबे समय की पकड़ बनाने दे रहे हैं। दूसरी तरफ ट्रेड डील और FTA पर चर्चा के लिए अमित शाह ने कहा है कि ‘राहुल गांधी मंच तय कर ले बीजेपी के युवा मोरचा के अध्यक्ष आप के साथ चर्चा कर लेगा कि किसानों का नुकसान किस ने किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now