नई दिल्ली। ईरान अमेरिका युद्ध का असर भारतीय उपभोक्ता बाजार पर नजर आने लगा है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की कीमत में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है।
14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 913 रुपये हो गई है। अब तब यह 853 रुपये में उपलब्ध था।
नया रेट 7 मार्च से लागू हो गया है। सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की खबर ऐसे समय सामने आई जब शुक्रवार को सरकार ने सभी एलपीजी रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया था। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों रिफाइनरी शामिल हैं।
ईरान युद्ध के कारण दुनिया भर में गंभीर संकट की आशंका है। इसी को देखते हुए सरकार ने उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके पहले क़तर के वित्त मंत्री ने तेल का दाम 150 रुपए प्रति बैरल तक जाने का ऐलान किया था।








