सड़क हादसे में बाल बाल बचे तेजस्वी, ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी घायल

June 7, 2025 11:20 AM


नेशनल ब्यूरो. नई दिल्ली -बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ( TEJASWI YADAV )शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। दरअसल तेजस्वी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर यात्रा कर रहे थे। गरौल के पास हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके काफिले को टक्कर मार दी। इस हादसे में तेजस्वी यादव के तीन सुरक्षाकर्मी और एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। तेजस्वी ने आनन फानन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

रात करीब डेढ़ बजे घटी इस घटना से अफरातफरी मच गई। तेजस्वी के काफिले में शामिल लोगों का कहना था कि वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में एक चाय की दुकान पर वे चाय पीने के लिए रुके थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी सुरक्षा में चल रही पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। जानकारी मिली है कि घायलों में वैशाली जिला बल के पुलिसकर्मी और तेजस्वी यादव के साथ चल रहे एस्कॉर्ट के पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now