दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, भारतीय तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट की मौत

Tejas fighter jet crashed: दुबई एयर शो के दौरान 21 नवम्बर शुक्रवार दोपहर भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस Mk-1 एक भयानक हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:10 बजे (भारतीय समयानुसार 3:40 बजे) डेमो उड़ान के दौरान विमान अचानक अनियंत्रित हो गया और जमीन पर जा गिरा। टकराते ही विमान में जोरदार विस्फोट हुआ और कुछ ही पलों में वह आग के गोले में बदल गया। घटनास्थल से उठता काले धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था।

सबसे दुखद खबर यह है कि विमान उड़ा रहे पायलट की मौत हो गई है। अधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि पायलट सीट से बहार कूद नहीं पाया। हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस कलाबाजियां दिखाते हुए अचानक नीचे की ओर गिरता दिख रहा है। बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया लेकिन पायलट को बचाया नहीं जा सका।

गौरतलब है कि हादसे से महज दो दिन पहले यानी बुधवार को इसी तेजस विमान ने एयर शो में शानदार करतब दिखाकर दर्शकों की तालियां बटोरी थीं। उस प्रदर्शन का एक मिनट से ज्यादा लंबा वीडियो भी सामने आया है जिसमें विमान ऊंची उड़ान, लूप और तेज गति के स्टंट कर रहा है। भारतीय वायुसेना और HAL की जांच टीम दुबई पहुंच चुकी है और हादसे के सटीक कारणों की जांच शुरू हो गई है। यह हादसा स्वदेशी तेजस कार्यक्रम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now