तमिलनाडु में 59 साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी

Tamilnadu Government Formations:तमिलनाडु की राजनीति में लंबे इंतजार के बाद एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलागा वेट्ट्री कझगम (टीवीके) सरकार में कांग्रेस पार्टी आखिरकार शामिल हो रही है। यह घटना इसलिए ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि लगभग 59 वर्षों के बाद कांग्रेस राज्य की सत्ता में सीधे हिस्सेदारी हासिल कर रही है।

आज दो कांग्रेस विधायक एडवोकेट राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन मुख्यमंत्री विजय के कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इसे पार्टी के लिए यादगार मौका बताया। उन्होंने कहा कि यह लंबे समय के बाद मिला अवसर है, जब कांग्रेस तमिलनाडु की कैबिनेट का हिस्सा बन रही है। टीवीके को बहुमत साबित करने के लिए समर्थन की जरूरत थी और कांग्रेस ने इस गठबंधन के जरिए अपनी भूमिका निभाई है।

द्रविड़ पार्टियों के लंबे वर्चस्व वाले राज्य में कांग्रेस की यह वापसी कई मायनों में महत्वपूर्ण है। 1960 के दशक के बाद पहली बार पार्टी मंत्रिमंडल में बैठेगी। इस कदम से न सिर्फ कांग्रेस की राज्य स्तर पर ताकत बढ़ेगी बल्कि विपक्षी खेमे में भी नए समीकरण बन सकते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह गठबंधन भविष्य की राजनीति को प्रभावित करेगा।

कांग्रेस अब केंद्र के साथ-साथ महत्वपूर्ण राज्यों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को पूरे देश की निगाहें देख रही हैं। यह विकास तमिलनाडु में गठबंधन की राजनीति के नए युग की शुरुआत भी माना जा रहा है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now