ED, CBI, इनकम टैक्स समेत बाकी जांच एजेंसियां कहां हैं? चढ़ावा चोरी मामले पर सदन में गरजे खरगे

लेंस डेस्क । संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही महज तीन मिनट चलने के बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में करीब आधे घंटे हंगामे के बाद कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हुई। बाद में दोबारा शुरू की गई।

खड़गे का सवाल

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन (Kharge) ने सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था। इस ट्रस्ट को 70 एकड़ से ज्यादा जमीन सौंपी गई। प्रधानमंत्री खुद राम मंदिर से जुड़े हर महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होते रहे हैं। अब कैश, चढ़ावा, गहने और जमीन से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं।

खड़गे ने सवाल किया- ED, CBI, इनकम टैक्स और अन्य जांच एजेंसियां इस मामले में कहां हैं? सरकार को सदन में इसका जवाब देना चाहिए।

रिजिजू का पलटवार

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सालों तक भगवान राम और राम मंदिर का विरोध करती रही हैं। मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया गया था। आज वही लोग घड़ियाली आंसू बहाकर देश को गुमराह नहीं कर सकते। रिजिजू ने कहा- पहले भगवान राम का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगिए, उसके बाद सरकार से जवाब मांगिए।

उपचुनाव पर प्रियंका का बयान

बिहार और मध्य प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अब साफ है कि जनता भाजपा से ऊब चुकी है। लोग समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है। उन्होंने इसे सिर्फ शुरुआत बताया ।

NDA की बैठक

संसद की कार्यवाही से पहले NDA संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेता मौजूद रहे। बैठक में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मुक्त व्यापार समझौतों पर प्रस्तुति दी। मत्स्य पालन मंत्री ने भी क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी दी।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पहली बार NDA की इस बैठक में शामिल हुए। विपक्ष राज्यसभा में नारेबाजी करता रहा और इस मामले पर चर्चा की मांग करता रहा। सदन में तनाव बना रहा।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now