ढाई साल बाद तालिबान ने रिहा किया अमेरिकी नागरिक

March 21, 2025 10:53 AM

अफगानिस्तान | अफगानिस्तान में तालिबान ने ढाई साल से कैद अमेरिकी नागरिक जॉर्ज ग्लीजमैन को 20 मार्च 2025 को रिहा कर दिया। 66 वर्षीय ग्लीजमैन डेल्टा एयरलाइंस के मैकेनिक थे, वे दिसंबर 2022 में पर्यटक के रूप में अफगानिस्तान गए थे, तब तालिबान ने उन्हें हिरासत में लिया था। कतर की मध्यस्थता और ट्रंप प्रशासन के प्रयासों से यह रिहाई संभव हुई।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मीडिया में दिए बयान में इसे सकारात्मक कदम बताया और कतर का आभार जताया।
ग्लीजमैन अब अपनी पत्नी एलेक्जेंड्रा से मिलने के लिए अमेरिका लौट रहे हैं। यह इस साल तालिबान से रिहा होने वाला तीसरा अमेरिकी मामला है। हालाँकि, अफगान-अमेरिकी महमूद हबीबी अभी भी वहाँ कैद हैं, जिसके लिए ट्रंप प्रशासन दबाव बना रहा है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now