रायपुर | विवेकानन्द विद्यापीठ(Vivekananda), रामकृष्ण परमहंस नगर, कोटा (रायपुर) में ‘तुलसी-जयन्ती-समारोह’ के अवसर पर एक विशेष परिसंवाद का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम बुधवार, 19 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 10.15 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलूर मठ (हावड़ा) के वरिष्ठ न्यासी श्रीमद् स्वामी सर्वभूतानन्द जी करेंगे। परिसंवाद में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमद् स्वामी प्रपत्त्यानन्द जी, डॉ. कल्पना मिश्रा और डॉ. ओमप्रकाश वर्मा अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
संस्थान द्वारा सभी श्रद्धालुओं और प्रबुद्ध जनों को इष्ट-मित्रों सहित इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।









