जन्माष्टमी पर विवेकानंद विद्यापीठ में परिसंवाद, श्रीकृष्ण के विभिन्न आयामों पर होगी चर्चा, ‘युगनायक, प्रेमी और संहारक कृष्ण’ पर वक्ता रखेंगे विचार

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विवेकानंद विद्यापीठ, रायपुर की ओर से विशेष परिसंवाद का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 3 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर रामकृष्ण परमहंस नगर, कोटा स्थित विवेकानंद विद्यापीठ परिसर में होगा। परिसंवाद का मुख्य विषय ‘श्रीकृष्ण-चरित के विभिन्न आयाम’ रखा गया है। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व, उनके जीवन-दर्शन और विभिन्न भूमिकाओं पर वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन, बेलूर मठ (हावड़ा) के वरिष्ठ न्यासी श्रीमत स्वामी सर्वभूतानंद जी करेंगे।

तीन प्रमुख विषयों पर होगी चर्चा

परिसंवाद में विवेकानंद विद्यापीठ, रायपुर के श्रीमत स्वामी सर्वप्रदानंद जी ‘युगनायक श्रीकृष्ण’ विषय पर विचार रखेंगे। वहीं डॉ. सीमिरानी प्रधान, सहायक प्राध्यापक (हिंदी), डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, रायपुर ‘प्रेमी कृष्ण’ विषय पर अपनी बात रखेंगी। इसके अलावा विवेकानंद विद्यापीठ, रायपुर के सचिव डॉ. ओमप्रकाश वर्मा ‘संहारक कृष्ण’ विषय पर विचार प्रस्तुत करेंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीकृष्ण के जीवन और चरित्र के विभिन्न पक्षों को व्यापक दृष्टिकोण से समझना है। इसमें उनके सामाजिक, आध्यात्मिक और दार्शनिक योगदान पर भी चर्चा होगी।विवेकानंद विद्यापीठ ने इस अवसर पर इष्ट-मित्रों सहित आम नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। आयोजकों ने जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस परिसंवाद को श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन को समझने का महत्वपूर्ण अवसर बताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories