लेंस डेस्क। stock market cash : मध्य पूर्व में जारी अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जंग का असर भारतीय शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये, कच्चे तेल की कीतमों सहित सोने चांदी के भाव पर साफ दिखाई दे रहा है।
आज 19 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई। BSE sensex 1,900-2,500 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि nifty 50 भी 3% से अधिक की गिरावट के साथ 23,200 के नीचे बंद हुआ। यह जून 2024 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। बाजार की कुल वैल्यू में करीब 12-14 लाख करोड़ रुपये की कमी आई।
stock market cash : रुपये पर सबसे ज्यादा असर
डालर यानी USD के रुपया यानी INR आज 93.36 के स्तर पर पहुंच गया, जो हाल के रिकॉर्ड स्तरों में से एक है। दिन के कारोबार में रुपया 93.36 तक कमजोर हुआ। गोल्डमैन सैक्स ने चेतावनी दी है कि ईरान संघर्ष के असर से रुपया अगले एक साल में 95 प्रति डॉलर तक गिर सकता है। इससे आरबीआई पर भी दबाव बढ़ेगा, क्योंकि तेल आयात बढ़ने से करंट अकाउंट डेफिसिट और महंगाई प्रभावित होगी।
असल वजह क्या है?
मध्य पूर्व में तनाव तेज हो गया। इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े साउथ पार्स गैस फील्ड (LNG प्लांट) पर हमला किया। बदले में ईरान ने कतर के रास लाफान LNG टर्मिनल, सऊदी अरब के यांबू रिफाइनरी और पोर्ट पर हमले किए। इससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकर ट्रैफिक प्रभावित हुआ और सऊदी का यांबू पोर्ट बंद रहा।
नतीजतन ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 119 डॉलर प्रति बैरल तक उछल गईं, जो आज 113-116 डॉलर के आसपास रिकॉर्ड की गई। भारत 85% तेल आयात करता है, इसलिए विदेशी निवेशक (FII) लगातार बिकवाली कर रहे हैं। FII ने पिछले सत्र में भी हजारों करोड़ की बिकवाली की। US Fed की ब्याज दरें अपरिवर्तित रखने का फैसला भी बाजार को झटका लगा।
निफ्टी के ज्यादातर सेक्टर खासकर रिफाइनरी, एविएशन, ऑटो में बिकवाली रही। विश्लेषकों का कहना है कि तेल की कीमतें 110-120 डॉलर पर बनी रहीं तो महंगाई और रुपये पर और दबाव पड़ेगा।
डॉलर मजबूत होने से MCX गोल्ड 5% टूटा
अनिश्चितता के बावजूद आज सोना-चांदी में उल्टी लहर चली। MCX गोल्ड 5% से ज्यादा गिरकर 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया, जबकि सिल्वर 9% क्रैक होकर 2.25 लाख प्रति किलो तक फिसला। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्ड 5,008 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा, लेकिन मजबूत डॉलर और तेल की तेजी के बावजूद निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं।
24K गोल्ड आज 15,191 रुपये प्रति ग्राम (लगभग 1.52 लाख प्रति 10 ग्राम) पर ट्रेड रिकॉर्ड किया गया। जबकि चांदी 260 रुपये प्रति ग्राम के करीब। विश्लेषक कहते हैं कि डॉलर इंडेक्स मजबूत होने और रिस्क-ऑफ सेंटिमेंट से प्रीशियस मेटल्स दबाव में हैं। अगर तेल की कीमतें और ऊपर गईं तो भविष्य में सोना फिर रिकवर कर सकता है, लेकिन फिलहाल गिरावट जारी है।











