रायपुर में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, नाबालिग के हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर (Raipur) के अमलीडीह इलाके में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात स्वर्ण जयंती चौक पर देवी प्रतिमा की शोभायात्रा के दौरान एक नाबालिग ने गौरव सेन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौरव की अस्पताल में मौत हो गई। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

मामूली कहासुनी के बाद किया हमला

जानकारी के मुताबिक, शोभायात्रा के दौरान गौरव सेन और एक नाबालिग के बीच डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और नाबालिग ने गौरव पर कई वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल गौरव को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

नाबालिग पकड़ा गया, हथियार जब्त

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। वारदात में इस्तेमाल पेपर कटर भी जब्त किया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हत्या सिर्फ नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश भी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now