रूस-यूक्रेन युद्ध फिर भड़का, कीव के UNESCO विश्व धरोहर मठ पर रूसी हमला, 9 लोगों की मौत

Russia-Ukraine war

Russia-Ukraine war : रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से जारी युद्ध एक बार फिर से भयानक रूप ले लिया है। सोमवार को राजधानी कीव समेत कई इलाकों में रूस ने भीषण हवाई हमले किए।

इस हमले में 5 बचावकर्मियों सहित कुल 9 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कीव पेचेर्स्क लावरा मठ को पहुंचा है। 1051 में बना यह ऐतिहासिक और धार्मिक मठ सीधे हमले की चपेट में आ गया, जिससे वहां भयंकर आग लग गई।

मठ को भारी नुकसानकीव के सैन्य प्रशासन प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने बताया कि मठ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने मठ से उठती लपटों को देखकर सुरक्षित रहने के लिए बंकरों में शरण ली। यूक्रेनी प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीदेंको ने हमले की निंदा करते हुए कहा, ‘यह हमारे लोगों और हमारी ऐतिहासिक विरासत पर क्रूर हमला है।’

बड़े पैमाने पर नुकसान

हमले में कई रिहायशी इलाकों, बाजारों और नागरिक इमारतों को नुकसान पहुंचा। करीब 1 लाख 40 हजार लोगों के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खार्कीव शहर में एक और हमले में 5 बचावकर्मी मारे गए।सुमी इलाके में एक बच्चे समेत 3 लोग घायल हुए।

यूक्रेन के ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख मेट्रोपॉलिटन एपिफानी ने रूस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘क्रेमलिन के इस एंटीक्राइस्ट को और क्या करना बाकी है?’

यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि इस हमले के खिलाफ वे जल्द ही यूनेस्को और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मामला उठाएंगे। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और G7 समिट से पहले युद्ध समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की थी।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now