‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, विदेश मंत्रालय से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री से पूछा- आप बताएंगे या मैं बताऊं?

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा तंज कसा है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, “मिस्टर रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया है।” उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि विदेश मंत्रालय के अधिकारी खुद इस बात को लेकर उलझन में हैं कि आखिर क्या चल रहा है।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को सीधे संबोधित करते हुए लिखा कि विदेश मंत्रालय के अधिकारी मौजूदा घटनाक्रम को लेकर भ्रमित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए।

राहुल ने तंज कसते हुए आगे लिखा, “बेशक, अगर आप चाहते हैं तो मैं समझा सकता हूं।” उनके इस बयान ने सरकार की विदेश नीति और अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर राजनीतिक सवाल खड़े किए हैं।

विदेश नीति और जवाबदेही पर सवाल

राहुल गांधी की टिप्पणी में इस्तेमाल किया गया ‘कर्मचारी’ शब्द खास तौर पर चर्चा का विषय है। इसे केंद्र सरकार की विदेश नीति और अमेरिकी नेतृत्व के साथ उसके संबंधों पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस व्यक्ति को रुबियो का कर्मचारी बता रहे हैं या मुंबई में किस बैठक अथवा घटनाक्रम की ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में उनके आरोप का पूरा संदर्भ सामने आना बाकी है।

सवाल यह है कि राहुल गांधी किस घटनाक्रम को लेकर विदेश मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और क्या केंद्र सरकार इस टिप्पणी पर स्थिति स्पष्ट करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now