रियाद एयरपोर्ट पर हूती हमला, भारतीय समेत 13 की मौत, 10 साल का सबसे बड़ा हमला

लेंस डेस्क। यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार रात सऊदी अरब की राजधानी रियाद के एयरपोर्ट (Riyadh Airport)पर मिसाइल हमला किया। इसमें एक भारतीय नागरिक समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा घायल हुए। यह पिछले 10 साल में सऊदी अरब पर हुआ सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।

हमले के बाद सऊदी सरकार ने रियाद एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद कर दीं। रविवार को हूतियों ने घरेलू टर्मिनल पर भी हमला किया, जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई। हूतियों ने चेतावनी दी है कि सऊदी हवाई क्षेत्र और एयरपोर्ट को फिर निशाना बनाया जा सकता है।

एयर इंडिया, फ्लाईदुबई, लुफ्थांसा और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस समेत कई कंपनियों ने रियाद और अन्य सऊदी एयरपोर्ट के लिए उड़ानें रोक दी हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की और कहा कि आम नागरिकों को निशाना बनाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इससे पहले 7 और 8 अक्टूबर को भी रियाद एयरपोर्ट पर हमले हुए थे, जिनमें कई मौतें हुई थीं। हूती विद्रोही यमन गृहयुद्ध में सऊदी अरब की भूमिका के विरोध में ये हमले कर रहे हैं। वहीं सऊदी विमानों ने यमन की राजधानी सना के एयरपोर्ट और रिहायशी इलाके पर हमला किया, जिसमें एक बच्चे समेत कई मौतें होने का दावा किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now