‘संविधान’ पर बहस, RPF स्टाफ ने आरक्षक को मारी गोली

December 3, 2025 11:48 AM
Raigarh

रायगढ़। बिलासपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत आने वाली रायगढ़ RPF पोस्ट में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक आरक्षक ने अपने ही साथी पर गोली चला दी। घायल आरक्षक का नाम पी.के. मिश्रा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार हमलावर आरक्षक ने तीन राउंड फायरिंग की और गोली कनपटी से सटाकर मारी गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और उच्च अधिकारी रायगढ़ के लिए रवाना हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों आरक्षकों के बीच भारतीय संविधान को लेकर किसी बात पर बहस हो रही थी, जो बाद में इतनी बढ़ गई कि मामला गोली चलने तक पहुंच गया। पूरी वारदात RPF पोस्ट में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फिलहाल RPF की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही घायल आरक्षक की स्थिति या आरोपी पर हुई कार्रवाई की पुष्ट जानकारी मिल पाई है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories