राज्योत्सव 2025 : 1 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे PM मोदी

Rajyotsav 2025

रायपुर। राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 31 अक्टूबर को रायपुर नहीं पहुंचेंगे। पीएम मोदी अब 1 नवंबर को ही छत्तीसगढ़ आएंगे। 1 नवंबर को वे रायपुर के 5 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम को राज्योत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होकर वे लौट जाएंगे।

पहले पीएम मोदी 31 अक्टूबर की शाम को रायपुर आकर रात रुकने वाले थे, लेकिन अब उनका टूर प्रोग्राम बदल गया है। 1 नवंबर को सुबह आकर वे नवा रायपुर के सत्य साईं अस्पताल में बच्चों से मुलाकात करेंगे। सत्य साईं अस्पताल से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय जाएंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। विधानसभा भवन का लाेकार्पण करने के बाद आदिवासी संग्रहालय जाएंगे। इसके बाद शाम को शाम को राज्योत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पीएम मोदी के आने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आला अधिकारियों के साथ नवा रायपुर पहुंचे। सीएम ने कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा कि 25 सालों की विकास यात्रा को स्टॉल में प्रदर्शित किया जाए।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवा रायपुर में संभव, राज्योत्सव में नए भवन का लोकार्पण

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now