राजधानी में पार्षद के भाई पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, पार्षद ने बताया राजनीतिक साजिश


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में कथित अवैध प्लाटिंग को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। ब्रम्हा सोनकर ने स्थानीय पार्षद के भाई और महापौर के करीबी पर बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनी विकसित करने का आरोप लगाया है। वहीं भाठागांव के पार्षद रवि सोनकर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

कांग्रेस प्रवक्ता ब्रम्हा सोनकर का आरोप है कि भाठागांव में ‘शंकरा बिहार’ नाम से करीब 6 से 7 एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। उनका कहना है कि यह प्लाटिंग ‘श्री गणेश ट्रेडर्स’ के नाम से की जा रही है, जिसमें भारत भूषण सिंह ठाकुर और कौशल सोनकर की भूमिका बताई जा रही है।

आरोप है कि बिना नगर निगम और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अनुमति के प्लॉट काटकर बेचे जा रहे हैं, जिससे शासन को लाखों-करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

कांग्रेस नेता के मुताबिक, इस मामले में करीब दो महीने पहले ही नगर निगम और जिला प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई थी।

शिकायत में हल्का नंबर 105/60 के अंतर्गत आने वाले खसरा नंबर 940/1, 940/2, 940/4, 940/8, 940/9, 940/10, 941/1, 941/2, 941/3, 944/1 और 944/2 की जमीन पर अवैध प्लाटिंग किए जाने का जिक्र किया गया था।

उनका आरोप है कि शिकायत के बाद निगम ने कार्रवाई तो की, लेकिन वह अधूरी रही। न तो जमीन का अधिग्रहण किया गया और न ही मौके पर अवैध प्लाटिंग का चेतावनी बोर्ड लगाया गया।

ब्रम्हा सोनकर ने यह भी आरोप लगाया कि पार्षद के दबाव में आधी-अधूरी कार्रवाई की गई, जिससे प्लाटिंग करने वालों को फायदा मिल रहा है। उनका कहना है कि अब भी सोशल मीडिया के जरिए प्लॉट बेचने की कोशिश की जा रही है।

वहीं भाठागांव के पार्षद रवि सोनकर ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्हें क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की जानकारी है और नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को संरक्षण देने का सवाल ही नहीं उठता।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories